1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए संगाकारा ने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया से की अपील

पाकिस्तान में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए संगाकारा ने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया से की अपील

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 01, 2020 05:21 pm IST,  Updated : May 01, 2020 05:21 pm IST

कुमार संगाकारा ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से पाकिस्तान का दौरा करने और वहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की अपील की है। 

Kumar Sangakkara appeals to England-Australia to promote cricket in Pakistan- India TV Hindi
Kumar Sangakkara appeals to England-Australia to promote cricket in Pakistan Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। 2009 में जब पाकिस्तान में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हमला हुआ था तब से हर अंतरराष्ट्रीय टीम वहां जाने से कतराती है, लेकिन पिछले कुछ समय से टिमों ने हिम्मत कर वहां जाने का प्रयास किया है। अब श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से पाकिस्तान का दौरा करने और वहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की अपील की है। 

संगाकारा उस एमसीसी एकादाश का हिस्सा थे, जिसने इसी साल फरवरी में पाकिस्तान का दौरा किया था। संगाकारा उस श्रीलंकाई टीम का भी हिस्सा थे जिस पर 2009 में लाहौर में आंतकवादियों ने आक्रामण किया था और टीम के छह खिलाड़ी चोटिल हो गए थे। इसी हादसे के कारण पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट लंबे समय तक बंद रहा। जिम्बाब्वे ने छह साल पहले वहां का दौरा किया और फिर कुछ साल बाद विंडीज की टीम वहां पहुंची थी।

संगाकारा ने स्काई स्पोटर्स के द क्रिकट शो पर कहा, "सुरक्षा की जहां तक बात है तो यह मायने नहीं रखता कि एशियाई टीम वहां जा रही है या विश्व की दूसरी टीम वहां जहां रही है। मुझे लगता है कि जब सुरक्षा का आश्वासन मिल जाए तो इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को भी वहां जाने के बारे में सोचना चाहिए। मुझे लगता है कि एमसीसी का दौरा इसमें अग्रमी भूमिका निभाएगा।"

ये भी पढ़ें - अब्दुल रज्जाक का है मानना, कपिल देव के आसपास भी नहीं हैं हार्दिक पंड्या

उन्होंने कहा कि टूर लंबा हो सकता है और खिलाड़ियों को पांबदियों को मानना होगा। उन्होंने हालांकि कहा कि इस मामले में कदम उठाने चाहिए क्योंकि, "मजबूत पाकिस्तानी टीम को उनके घर पर उनके दर्शकों के सामने खेलता देख विश्व क्रिकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ चीजों में से एक हो सकती है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल