1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आक्रामकता में कमी के कारण पाकिस्तान को मिली हार: इंजमाम उल हक

आक्रामकता में कमी के कारण पाकिस्तान को मिली हार: इंजमाम उल हक

 Written By: IANS
 Published : Jan 09, 2017 07:22 pm IST,  Updated : Jan 09, 2017 07:22 pm IST

पाकिस्तान को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टेस्ट मैच की सीरीज 0-3 से गंवानी पड़ी। पाकिस्तान टीम के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने इस हार के पीछे पाकिस्तान टीम में आक्रामकता की कमी को बताया है।

Inzamam-Ul-Haq | Getty Images- India TV Hindi
Inzamam-Ul-Haq | Getty Images

लाहौर: पाकिस्तान को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टेस्ट मैच की सीरीज 0-3 से गंवानी पड़ी। पाकिस्तान टीम के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने इस हार के पीछे पाकिस्तान टीम में आक्रामकता की कमी को बताया है। इंजमाम ने कहा कि पाकिस्तान के बल्लेबाज आक्रामक नहीं थे, वहीं गेंदबाज पूरी सीरीज में थके-थके दिखाई दिए।

एक पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक इंजमाम ने कहा, ‘सबसे पहली बात हमारे बल्लेबाज दबाव में अच्छा नहीं खेल सके। दो बार तो वे दो सेशन भी विकेट पर भी नहीं टिक सके, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जब हमारी टीम मजबूत स्थिति में थी तब भी हमारे बल्लेबाज आक्रामक नहीं हो सके। ब्रिस्बेन में उन्होंने 3.1 की औसत से रन बनाए और मेलबर्न में रनों की गति और धीमी रही। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी आक्रामक थे और लगभग 8 की औसत से रन बना रहे थे। जब आप रक्षात्मक हो जाते हैं तो यह विपक्षी गेंदबाजों को आप पर हावी होने का मौका देता है और यही हमारी टीम के साथ हुआ।’ इंजमाम ने कहा कि सिर्फ अजहर अली ही इकलौते ऐसे बल्लेबाज थे जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। कप्तान मिस्बाह उल हक भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

इंजमाम ने कहा, ‘यूनुस खान, अशद शफीक के साथ हमारे अन्य अहम बल्लेबाजों ने कुछ ही अच्छी पारियां खेलीं। सिर्फ अजहर अली ही लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पाए। मिस्बाह एक भी अच्छी पारी नहीं खेल सके। अगर यही हमारी निरंतरता का स्तर है तो यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए काफी नहीं है। हमारे गेंदबाज भी थके हुए लग रहे थे। कोई भी गेंदबाज एक पारी में 5 विकेट नहीं ले सका जिसे देखना दुखद था। हमारे तेज गेंदबाज लगातार 3 सीरीज से खेल रहे हैं और इसकी थकान ने उनके प्रदर्शन को बाधित किया है।’ इंजमाम ने कहा कि टीम यासिर शाह पर निर्भर थी और यह हार का एक कारण था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल