1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लाहौर धमाके ने वेस्टइंडीज को पाकिस्तान लाने की योजना पर पानी फेर दिया: सेठी

लाहौर धमाके ने वेस्टइंडीज को पाकिस्तान लाने की योजना पर पानी फेर दिया: सेठी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 30, 2016 01:48 pm IST,  Updated : Jul 30, 2016 01:49 pm IST

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने खुलासा किया कि पीसीबी वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के साथ कुछ सीमित ओवर के मैच पाकिस्तान में आयोजित कराने के लिये करार के काफी करीब पहुंच गया

najam sethi- India TV Hindi
najam sethi

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने खुलासा किया कि पीसीबी वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के साथ कुछ सीमित ओवर के मैच पाकिस्तान में आयोजित कराने के लिये करार के काफी करीब पहुंच गया था लेकिन लाहौर में बम धमाकों ने उसकी योजना पर पानी फेर दिया।

पीसीबी की कार्यकारी समिति के प्रमुख और बोर्ड के चेयरमैन नजम सेठी ने कहा कि वेस्टइंडीज पाकिस्तान में अक्तूबर-नवंबर में होने वाली सीरीज के दौरान कुछ सीमित ओवर के मैच पाकिस्तान में खेलने पर सहमत होने के करीब था।

सेठी ने कहा, हमारी उनके साथ चर्चा सफल रही थी। हमने उन्हें मना लिया था कि उन्हें पाकिस्तान में खेलकर पाकिस्तान क्रिकेट की मदद करने की जरूरत है और वह ऐसा इस साल संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले सीमित ओवरों के मैचों में से कुछ पाकिस्तान में खेलकर कर सकता है। हमने उन्हें कहा था कि इससे हम अन्य टीमों को भी अपने देश का दौरा करने के लिये मना सकते हैं।

उन्होंने कहा, लेकिन मार्च में लाहौर में गुलशन पार्क में हुए बम धमाके ने इस पर पानी फेर दिया। वेस्टइंडीज ने कहा कि पाकिस्तान में सुरक्षा हालात उनके लिये इस बार अपनी टीम भेजने के लिये सही नहीं हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल