1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने लांस क्लूजनर

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने लांस क्लूजनर

 Reported By: IANS
 Published : Sep 27, 2019 07:09 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 07:09 pm IST

आईसीसी की वेबसाइट ने क्लूजनर के हवाले से लिखा है, "विश्व क्रिकेट की प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं अपने काम को लेकर उत्साहित हूं।"  

लांस क्लूजनर- India TV Hindi
लांस क्लूजनर Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी लांस क्लूजनर को शुक्रवार को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। क्लूजनर फिल सिमंस का स्थान लेंगे। सिमंस का कार्यकाल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के बाद खत्म हो गया।

आईसीसी की वेबसाइट ने क्लूजनर के हवाले से लिखा है, "विश्व क्रिकेट की प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं अपने काम को लेकर उत्साहित हूं।"

उन्होंने कहा, "हर कोई जानता है कि अफगानिस्तान किस तरह की निडर क्रिकेट खेलती है। मुझे पूरा विश्वास है कि मेहनत के साथ हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक बन सकते हैं।"

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लुतफुल्लाह स्टानिकजाई ने कहा, "क्लूजनर एक जाना-माना नाम है। उनके अनुभव से हमारे खिलाड़ियों को फायदा होगा।"

क्लूजनर इससे पहले जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम के साथ बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम कर चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल