1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 सीरीज: श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के कोच होंगे जस्टिन लैंगर

टी20 सीरीज: श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के कोच होंगे जस्टिन लैंगर

 Written By: IANS
 Published : Dec 09, 2016 06:47 pm IST,  Updated : Dec 09, 2016 06:48 pm IST

श्रीलंका के खिलाफ अगले साल फरवरी में होने वाली 3 टी-20 मैचों की सीरीज के दौरान पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच होंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की।

Justin Langer- India TV Hindi
Justin Langer

मेलबर्न: श्रीलंका के खिलाफ अगले साल फरवरी में होने वाली 3 टी-20 मैचों की सीरीज के दौरान पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच होंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की। CA के बयान के मुताबिक, लैंगर की नियुक्ति का फैसला गुरुवार को बोर्ड निदेशकों की बैठक में लिया गया। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया में ही 17 से 22 फरवरी के बीच खेली जाएगी।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लैंगर इस सीरीज में मुख्य कोच डैरेन लेहमन का स्थान लेंगे। लेहमन श्रीलंका दौरे के बाद होने वाले भारत दौर पर टीम के साथ जुड़ेंगे। लैंगर इससे पहले जून में भी ऑस्ट्रेलिया के अंतिरम कोच का पदभार संभाल चुके हैं। उस वक्त भी लेहमन ने ब्रेक लिया था। लैंगर की नियुक्ति पर CA के कार्यकारी महाप्रबंधक (टीम परफॉर्मेंस) पैट हॉवर्ड ने कहा, ‘हम इस बात से खुश हैं कि लैंगर नेश्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए अंतिरम कोच बनने के लिए हां कह दी है।’

उन्होंने कहा, ‘उनके पास एक खिलाड़ी और कोच के तौर पर अच्छा खासा अनुभव है।’ अपनी नियुक्ति पर लैंगर ने कहा, ‘मैं राष्ट्रीय टीम के साथ काम करने का हमेशा ही लुत्फ उठाता हूं। मैं दोबारा इस काम के लिए तैयार हूं।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल