1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लंका प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत 30 जुलाई से

लंका प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत 30 जुलाई से

 Reported By: IANS
 Published : May 13, 2021 05:36 pm IST,  Updated : May 13, 2021 05:36 pm IST

लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का दूसरा सीजन 30 जुलाई से 22 अगस्त तक खेला जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट ने इसकी जानकारी दी। 

Lanka Premier League second season begins July 30- India TV Hindi
Lanka Premier League second season begins July 30 Image Source : TWITTER/@SLCPRESIDENT

कोलंबो। लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का दूसरा सीजन 30 जुलाई से 22 अगस्त तक खेला जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट ने इसकी जानकारी दी। श्रीलंका क्रिकेट के मैनजमेंट समिति के चैयरमैन ने अर्जुन डी सिल्वा ने कहा, "हमने टूर्नामेंट को कराने के लिए उपलब्ध विंडो की तलाश कर ली है। हालांकि हम टूर्नामेंट के अन्य विवरण को अंतिम रूप देने का काम कर रहे हैं।"

एलपीएल का पहला सीजन हम्बंटोटा में हुआ था जिसमें पांच टीमों ने हिस्सा लिया था। श्रीलंका क्रिकेट ने बताया कि वह देश की स्थिति का आकलन कर रहा है और स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ स्थिति को लेकर चर्चा कर रहा है।

श्रीलंका में भी कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हो रही है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल