1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL टीम कोलकाता ने बालाजी को बनाया गेंदबाजी कोच

IPL टीम कोलकाता ने बालाजी को बनाया गेंदबाजी कोच

 Written By: IANS
 Published : Jan 03, 2017 10:02 pm IST,  Updated : Jan 03, 2017 10:02 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज लक्ष्मपति बालाजी को अपना नया गेंदबाजी कोच निुयक्त किया है। इस बात की जानकारी टीम ने मंगलवार को दी।

Balal ji - India TV Hindi
Balal ji

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज लक्ष्मपति बालाजी को अपना नया गेंदबाजी कोच निुयक्त किया है। इस बात की जानकारी टीम ने मंगलवार को दी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

बालाजी IPLके आगामी संस्करण में पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम का स्थान लेंगे। अकरम ने अपने अन्य पेशेवर कामों और समय की कमी के कारण यह पद छोड़ा है। कोलकाता ने अकरम को 2010 में अपना गेंदबाजी कोच बनाया था। उन्होंने टीम को 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीताने में मदद की थी।

कोलकाता का गेंदबाजी कोच बनाए जाने के बाद बालाजी ने कहा, "कोलकाता के साथ एक खिलाड़ी के तौर पर मैंने अपने कार्यकाल का खूब लुत्फ उठाया था। मैं उस फ्रेंचाइजी के साथ दोबारा जुड़ने से खुश हूं जिसे मैं बेहद पसंद करता हूं।" बालाजी 2012 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल