1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय बल्लेबाजों से स्पिन का सबक लें: मैक्सवेल

भारतीय बल्लेबाजों से स्पिन का सबक लें: मैक्सवेल

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 03, 2017 07:19 pm IST,  Updated : Feb 03, 2017 07:19 pm IST

मेलबर्न: आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को लगता है कि उनकी टीम को इस महीने के अंत में शुरू होने वाले भारत के दौरे के दौरान स्पिन से निपटने के लिये अपने प्रतिद्वंद्वियों के अलावा कुछ

Glenn Maxwell- India TV Hindi
Glenn Maxwell

मेलबर्न: आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को लगता है कि उनकी टीम को इस महीने के अंत में शुरू होने वाले भारत के दौरे के दौरान स्पिन से निपटने के लिये अपने प्रतिद्वंद्वियों के अलावा कुछ और देखने की जरूरत नहीं है। 

मैक्सवेल को भारत के कठिन दौरे के लिये टेस्ट टीम में बुलाया गया है। उन्हें लगता है कि उप महाद्वीप के हालात में दौरा करने वाले बल्लेबाजों को एक ही रणनीति अपनाने से केवल विफलता ही मिलेगी। 

इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने क्रिकेट डाट काम डाट एयू से कहा, मुझे नहीं लगता कि यह ऐसा स्थान है जहां आप कभी भी सहज महसूस करोगे। यह ऐसी जगह है, जहां आपको रन जुटाने के लिये कड़ी मशक्कत करनी होगी और आपको एक गेम में अलग अलग समय विभिन्न रणनीतियां बनानी होंगी। 

उन्होंने कहा, मैंने यही सीखा है। आप वहां एक रणनीति के साथ नहीं जा सकते और इस पर अडिग नहीं रह सकते। आपको अनुकूलित होना होगा और आपको पारी के बीच में भी अपने खेल में बदलाव करने योग्य होना होगा। 

मैक्सवेल ने कहा, इसलिये यह प्रत्येक के लिये असली परीक्षा होगी। यहां तक कि भारतीय खिलाडि़यों के लिये भी, आपको उन्हें खेलते हुए देखना होगा, वे अपनी पारी में अलग अलग चरण से गुजरते हैं, वे स्वीप करते हैं, अपने पैर का इस्तेमाल करते हैं, बैकफुट पर खेलते हैं - वे अपनी पारी में काफी बदलाव करते हैं। 

मैक्सवेल आईपीएल की बदौलत भारत में काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल