1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाक के खिलाफ सीरीज से पहले स्टोक्स ने कामचलाऊ इंग्लिश टीम का कुछ इस तरह बढ़ाया हौंसला

पाक के खिलाफ सीरीज से पहले स्टोक्स ने कामचलाऊ इंग्लिश टीम का कुछ इस तरह बढ़ाया हौंसला

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2021 10:14 pm IST,  Updated : Jul 07, 2021 10:14 pm IST

स्टार आल राउंडर बेन स्टोक्स ने बुधवार को इंग्लैंड की कामचलाऊ टीम से अचानक से मिले इस मौके का मुस्कुराते हुए पूरा फायदा उठाने के लिये कहा। 

पाक के खिलाफ सीरीज से...- India TV Hindi
पाक के खिलाफ सीरीज से पहले बेन स्टोक्स ने कामचलाऊ इंग्लिश टीम का कुछ इस तरह बढ़ाया हौंसला Image Source : GEETY

लंदन। स्टार आल राउंडर बेन स्टोक्स ने बुधवार को इंग्लैंड की कामचलाऊ टीम से अचानक से मिले इस मौके का मुस्कुराते हुए पूरा फायदा उठाने के लिये कहा। इंग्लैंड की मुख्य टीम के खिलाड़ियों के कार्डिफ में गुरूवार को होने वाले शुरूआती मैच से 48 घंटे पहले अचानक कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद जल्दबाजी में नयह टीम बनायी गयी जो पाकिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला खेलेगी और इसमें नौ अनकैप्ड (जिसने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ी हैं।

स्टोक्स को पहले मूल टीम से बाहर रखा गया था ताकि वह ऊंगली की सर्जरी से उबर जायें। लेकिन बाद में उन्हें टीम में शामिल किया गया। स्टोक्स ने कहा, ‘‘मैंने खुद से एक चीज कही कि टीम को यह बताना होगा कि यह टीम बहुत ही जल्दबाजी में तैयार की गयी है और भले ही इंग्लैंड टीम की टीशर्ट पर कुछ भी नाम लिखा हो लेकिन हम मैदान पर नंबर एक टीम के तौर पर ही उतरेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप जिस टीम का हिस्सा हो, उससे यह कहना काफी रोमांचित कर देता है, भले ही इसमें आप एक अनुभवी खिलाड़ी हो, युवा खिलाड़ी हो या फिर टीम में पहली बार शामिल हुए हो। ’’

स्टोक्स ने कहा, ‘‘इस तरह की परिस्थितियां हालांकि सामान्य नहीं हैं। आपको अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है और मुस्कुराते हुए अपना काम कीजिये और टीम में जितना ज्यादा लुत्फ उठा सकते हो उठाइये। ’’ टीम में हालांकि अनुभव की कमी है लेकिन स्टोक्स को नयी टीम के बहुत प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल