1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, बेबी बंप के साथ नजर आईं नताशा

हार्दिक पांड्या के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, बेबी बंप के साथ नजर आईं नताशा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 31, 2020 07:15 pm IST,  Updated : May 31, 2020 07:17 pm IST

हार्दिक पांड्या के नताशा साथ अपनी तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें नताशा का बेबी बंप नजर आ रहा है।

Hardik Pandya and Natasha - India TV Hindi
Hardik Pandya and Natasha  Image Source : INSTAGRAM/HARDIKPANDYA93

कोरोना महामारी के कारण जहां सभी प्रकार के खेलों पर रोक लगी हुई हैं वहीं सभी खिलाड़ी घर पर बैठे हुए हैं। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी मंगेतर और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ सोशल मीडिया में एक तस्वीर साझा की है। जिससे साफ़ पता चलता है कि दोनों के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। हार्दिक पांड्या के नताशा साथ अपनी तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें नताशा का बेबी बंप भी नजर आ रहा है।

हार्दिक ने इस तस्वीर को इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “''नताशा और मैंने एक साथ लंबा सफर तय किया है। हम बहुत जल्द अपने जीवन में एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।''

लेकिन, इन सबके बीच दोनों की एक तस्वीर है, जिसने काफी सस्पेंस क्रिएट कर रखा है। इस फोटो में हार्दिक पांड्या और नताशा दोनों ही ट्रेडिशनल वियर में नजर आ रहे हैं। दोनों किसी पूजा के बीच  में दिखाई दे रहे हैं। फोटो में हार्दिक और नताशा गले में माला पहने कैमरे और इंडियन अटायर में दिख रहे हैं। इस फोटो को देखकर कई लोगों का कहना है कि यह दोनों के शादी की तस्वीर है। दोनों ने लॉकडाउन के बीच शादी रचा ली और किसी को इसकी कानोंकान खबर भी नहीं हुई।

गौरतलब है कि ये कपल उन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गया था, जब हार्दिक पांड्या और नताशा ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और दुनिया को इस बात की जानकारी दी थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं लॉकडाउन के बीच भी दोनों एक-दूसरे के साथ ही रह रहे थे। इस तरह नताशा के अचानक प्रेग्नेंसी की खबर देकर हार्दिक ने एक बार फिर सबको हैरानी में डाल दिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल