मौजूदा विजेता भारत ने मंगलवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सेमीफाइनल में 10 विकेट से मात देकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली। मौजूदा विजेता भारतीय अंडर-19 टीम पूरे मैच में पाकिस्तान पर हावी रही। पाकिस्तान को जीत सिर्फ टॉस में मिली, लेकिन इसके बाद वो बैकफुट पर रही। भारतीय युवा गेंदबाजों ने उसे सिर्फ 43.1 ओवरों में 172 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इस लक्ष्य को भारत ने बिना किसी विकेट खोए 35.2 ओवरों में हासिल कर लिया।
अंडर 19 विश्वकप- भारत बनाम पाकिस्तान हाइलाइट्स
PAKU19 172/10 (43.1)*
INDU19- 176/0 (35.2)