पांच टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में केएल राहुल (54) और श्रेयस अय्यर (58*) शानदार अर्द्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 203 स्कोर खड़ा किया जिसे भारत ने 1 ओवर पहले ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुनरो (59), विलियमसन (51) और टेलर (54*) के अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद शमी को छोड़कर सभी गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिला है। शमी इस मैच में सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए उन्होंने 4 ओवर में 53 रन लुटाए।
क्रिकेट स्कोर भारत बनाम न्यूजीलैंड :
NZ 203/5 (20.0)