1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हाइलाइट्स, ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 मैच 22: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
  Live Now

हाइलाइट्स, ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 मैच 22: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 28, 2021 06:00 pm IST,  Updated : Oct 28, 2021 11:25 pm IST

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 का 22वां मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

Live Cricket Score Australia vs Sri Lanka ICC Mens T20 World Cup 2021 Match 22 Live Score AUS vs SL - India TV Hindi
Live Cricket Score Australia vs Sri Lanka ICC Mens T20 World Cup 2021 Match 22 Live Score AUS vs SL Ball by Ball Updates From Dubai  Image Source : GETTY IMAGES

 लंबे समय के बाद लय में लौटे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की 65 रन की पारी से ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण के ग्रुप एक के मैच में गुरुवार को यहां श्रीलंका को सात विकेट से शिकस्त दी। वार्नर ने 42 गेंद की पारी में 10 शानदार चौके लगाने के साथ पहले विकेट के लिए कप्तान आरोन फिंच के साथ 6.5 ओवर में 70 रन की साझेदारी की। फिंच ने 23 गेंद में 37 रन की पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाये। वार्नर ने इसके साथ ही पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (26 गेंद में नाबाद 28) के साथ तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। श्रीलंका के 155 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 18 गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की यह दो मैचों में दूसरी जीत है। टीम ग्रुप तालिका में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका इतने ही मैचों में एक जीत और एक हार से चौथे स्थान पर है। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, एरोन फिंच (c), मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (wk), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): कुसल परेरा (wk), पथुम निसानका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (c), चमिका करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, महेश थेक्षाना

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिन्स (उपकप्तान), जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल जनीथ परेरा, दिनेश चांदीमल, धनंजय डि सिल्वा, पथुम निसंका, चरिथ असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, वानिन्दु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, महेश दीक्षणा, बिनुरा फर्नांडो।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल