LIVE CRICKET SCORE UPDATE: साउथ अफ़्रीका ने आज यहां दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत के सामने 287 का लक्ष्य रखा. मेज़बान ने दूसरी पारी में 286 रन बनाए. उसकी तरफ से डिविलियर्स (80), एल्गर (61) और फ़ाफ़ डू प्लेसिस (48) अच्छा योगदान किया. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए. बूमराह ने तीन और ईशांत ने दो विकेट लिए.