1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v AUS 1st ODI : कब, कहाँ, कैसे और किस चैनल पर देखें Live Streaming व Telecast

ENG v AUS 1st ODI : कब, कहाँ, कैसे और किस चैनल पर देखें Live Streaming व Telecast

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 11, 2020 10:05 am IST,  Updated : Sep 11, 2020 12:20 pm IST

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे शुक्रवार को ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा।

 england vs australia 1st ODI live updates eng vs eng live match from Emirates Old Trafford Manchest- India TV Hindi
england vs australia 1st ODI live updates eng vs eng live match from Emirates Old Trafford Manchester 

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे शुक्रवार को ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमे ऑस्ट्रेलिया टीम टी20 सीरीज में मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी। जबकि कोरोना महामारी के कारण पिछले 4 से 5 महीने से बंद पड़े क्रिकेट के बाद पहली बार फैन्स को वनडे क्रिकेट देखने को मिलेगा। इस तरह दोनों टीमें तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल कर बढत हासिल करना चाहेगी। बता दें कि इससे पहले इंग्लैंड वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में जीत हासिल कर चुका है। जबकि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज ड्रा कराने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :- 

इंग्लैंड - जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मॉर्गन (c), जोस बटलर (wk), मोइन अली, क्रिस वोक्स, सैम क्यूरन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, सैम बिलिंग्स, टॉम कुरेन, और टॉम बैंटन।

ऑस्ट्रेलिया - एरोन फिंच (C), डेविड वार्नर, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, एलेक्स केरी (WK), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केट रिचर्डसन, एडम जम्पा, मैथ्यू वेड, सीन एबॉट, एश्टन एगर, एंड्रयू टाई , रिले मेरेडिथ, डैनियल सैम्स, जोश फिलिप, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, जोश हेज़लवुड

यहां जानिए मैच से जुड़ी अहम जानकारी

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ODI मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ODI मैच 11 सितंबर को खेला जाएगा।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ODI मैच का आयोजन कहां हो रहा है?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ODI मैच का आयोजन एमिरत ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान, मैनचेस्टर में होगा।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ODI मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ODI मैच का लाइव प्रसारण आप भारतीय समय के मुताबिक शाम के 05:30 बजे से देख सकेंगे। 

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ODI मैच को किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ODI मैच को आप सोनी नेटवर्क के सोनी सिक्स चैनल पर देख सकते हैं। 

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ODI मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ODIमैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप 'SonyLiv' App पर देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल