1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लाइव स्ट्रीमिंग वेस्टइंडीज बनाम भारत, दूसरा टेस्ट: कब, कहां और कैसे देखें लाइव क्रिकेट मैच स्कोर

लाइव स्ट्रीमिंग वेस्टइंडीज बनाम भारत, दूसरा टेस्ट: कब, कहां और कैसे देखें लाइव क्रिकेट मैच स्कोर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 30, 2019 09:39 am IST,  Updated : Aug 30, 2019 08:32 pm IST

लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव क्रिकेट मैच ऑनलाइन जमैका सबीना पार्क किंग्सटन, कब और कहाँ लाइव क्रिकेट टीवी ऑनलाइन देखना है, मैच का प्रसारण सोनी टेन 1 और सोनी टेन 1 HD में होगा।

वेस्टइंडीज बनाम भारत,...- India TV Hindi
वेस्टइंडीज बनाम भारत, दूसरा टेस्ट: कब, कहां और कैसे देखें लाइव क्रिकेट मैच स्कोर Image Source : INDIA TV

पहले टेस्ट में एकतरफा जीत हासिल करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार से सबीना पार्क मैदान पर मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे एवं आखिरी टेस्ट में अपने मौजूदा प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। वहीं, विंडीज टीम चाहेगी कि उसके खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करें। पहले टेस्ट में भारत ने विंडीज को खेल के सभी विभागों में मात दी थी। हालांकि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाए थे। ऐसे में पंत अब दूसरे टेस्ट मैच में टीम प्रबंधन के भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। इससे पहले टीम इंडिया ने पहला टेस्ट 318 रन से जीता था। 

 

यहां जानें मैच से जुड़ी अहम जानकारियां​

वेस्टइंडीज बनाम भारत टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कब खेला जाएगा?

वेस्टइंडीज बनाम भारत टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 30 अगस्त से खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज बनाम भारत टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कहां खेला जा रहा है?

वेस्टइंडीज बनाम भारत टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच सबीना पार्क, किंग्सटन, जमैका में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज बनाम भारत टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

वेस्टइंडीज बनाम भारत टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक रात 8:00 बजे से लाइव देख सकेंगे।

वेस्टइंडीज बनाम भारत टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

वेस्टइंडीज बनाम भारत टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच सोनी नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं।

वेस्टइंडीज बनाम भारत टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

वेस्टइंडीज बनाम भारत टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप SonyLIV पर देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल