1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रन से हराया

IPL 2017: हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रन से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 19, 2017 07:04 pm IST,  Updated : Apr 20, 2017 03:36 pm IST

IPL 2017 में आज यहां हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रन से हरा दिया। दिल्ली को 192 रन बनाने थे लेकिन वह निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 176 रन ही बना सकी।

Warner, Zaheer- India TV Hindi
Warner, Zaheer

हैदराबाद: IPL 2017 में आज यहां  हैदराबाद ने  दिल्ली को 15 रन से हरा दिया। दिल्ली को  192 रन बनाने थे लेकिन वह निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 176 रन ही बना सकी। इसके पहले शिखर धवन (70) और विलियम्सन के बीच शतकीय साझेदारी की बदौलत हैदराबाद ने चार विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। दिल्ली की तरफ से चारों विकेट क्रिस मॉरिस ने लिए।

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था। हैदराबाद की टीम ने अब तक अपने घरे में तीन जीत दर्ज की हैं। दिल्ली की बल्लेबाजी का दारोमदार युवा खिलाड़ियों पर है, जिन्होंने टीम को अभी तक निराश नहीं किया है। दिल्ली के पास संजू सैमसन, करुण नायर, श्रेयस अय्यर, सैम बिलिंग्स, ऋषभ पंत जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। 

दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान (कप्तान), अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, क्रिस मोरिस, सैम बिलिंग्स, जयंत यादव।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोएजिज हेनरिक्स, नमन ओझा, केन विलियमसन, सिद्धार्थ कौल, युवराज सिंह, दीपक हुड्डा, राशिद खान, मोहम्मद सिराज। 

लाइव अपडेट्स:

-हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रन से हराया, श्रेयस नाबाद 50, मॉरिस 0

-मैथ्यूज़ आउट, दिल्ली 19.5 ओवर के बाद 175/5

- दिल्ली 17 ओवर के बाद 145/4, श्रेयस अय्यर 33, मैथ्यूज़ 13

-सैमसन आउट, सिराज ने करवाया कैच, 42 रन बनाए

-ऋषभ पंत आउट, युवराज की बॉल पर वार्नर ने पकड़ा कैच, खाता भी नहीं खोल पाए

- करुण नायर आउट, दिल्ली 85/2

- दिल्ली 5 ओवर के बाद 47/1, सैमसन 14, करुण नायर 19

-बिलिंग्स आउट, मोहम्मद सिराज को मिली सफलता

-दिल्ली की पारी शुरु। सैम बिलिंग्स और संजू सैम्सन क्रीज़ पर

-हेनरिख और हूडा क्रीज़ पर

-मॉरिस ने धवन और युवराज को आउट किया। चार विकेट ले चुके हैं।

-युवराज अगले बल्लेबाज़, उनका 200वां टी20 मैच है।

-विलियम्सन आउट, मॉरिस को दूसरी सफलता, हैदराबाद 16 ओवर के बाद 154/2

-धवन और विलियम्सन के बीच 70 बॉल में 100 रन की साझेदारी

-विलियम्सन ने 33 बॉलों पर 50 नाबाद रन बनाए हैं। इसमें दो चौक्के और तीन छक्के शामिल हैं।

-हैदराबाद 10 ओवर के बाद 80/1, धवन 37, विलियम्सन 37

-अमित मिश्रा आक्रमण पर

-हैदराबाद 9 ओवर के बाद 73/1, धवन 33, विलियम्सन 34

-विलियमसन ने एंजलो मैथ्यूज़ की दो बॉल पर लगातार दो छक्के लगाए और इसके साथ ही हैदराबाद का स्कोर 55/1

-हैदराबाद 5 ओवर के बाद 31/1, धवन 15, विलियम्सन 11

-कप्तान ज़हीर ख़ान ने ली बॉलिंग की ज़िम्मेदारी

-पिछले सीजन में भी दिल्ली ने पावर प्ले में रन रोकने के लिए जंयत यादव का इस्तेमाल किया था। यादव ने पहले 6 ओवर में 48 बॉलों फेंकी, और सिर्फ 63 रन दिए थे। 

- मॉरिस की बॉल पर अमित मिश्रा ने पकड़ा कैच

- वार्नर हुए कैच अाउट, 7 बॉल में बनाए सिर्फ 4 रन

 -हैदराबाद का पहला विकेट गिरा, कप्तान वार्नर 4 रन बनाकर आउट

-दूसरे छोर से बॉलिग की जिम्मेदारी क्रिस मोरिस को

-हैदराबाद के लिए रहा पहला ओवर अच्छा, बनाए 10 रन

-यादव ने की नॉ बॉल से शुरुआत, धवन ने उठाया फ्री हिट का फायदा जड़ा चौका

-बॉलिंग की शुरुआत जयंत यादव से, सामने हैं वार्नर।

-अंपायर और खिलाड़ी मैदन पर। पारी की शुरुआत कप्तान डेविड वार्नर और शिखर धवन करेंगे।

-दिल्ली की बैटिंग अब तक काफी प्रभावशाली रही है। याद रहे कि क्विंटन डिकॉक नहीं खेल रहे हैं वर्ना बैटिंग में और जान आ जाती।

-क्या दिल्ली क्रिस मॉरिस को बैटिंग ऑर्डर में प्रोमोट करेगी क्योंकि मॉरिस अपनी तूफ़ानी बल्लेबाज़ी से मैच का रुख़ बदल सकते हैं?

- हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है।

-हैदराबाद 11 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ़ एक बार हारी है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल