इंदौर: IPL के आठवें मैच में आज यहां हाशिम आमला (58*) और कप्तान ग्लैन मैक्सवेल के बीच 72 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया। पंजाब की ये लगातार तीसरी जीत है। पंजाब को जीत के लिए 149 रन बनाने थे जो उसने दो विकेट खोकर 14.3 में बना लिए।
पंजाब की शुरुआत अच्छी रही और आमला ने मनन वोहरा के साथ पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। वोहरा को मिल्स ने 34 के निजी स्कोर पर lbw कर दिया। इसके बाद अक्षर पटेल आए लेकिन वह ज्यादा देर टिक नही पाए।
इसके पहले एबी डिविलियर्स (89) की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की मदद से रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर ने किंग्स इलैवन पंजाब के सामने 149 का लक्ष्य रखा था। एबी डिविलियर्स ने अपनी पारी में नौ छक्के और तीन चौक्के लगाए।
इसके पहले RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया। उसकी शुरुआत अच्छी नही रही और कप्तान शैन वॉटसन पहले ही औवर में आउट हो गए। उनके बाद भी विकेट गिरते रहे लेकिन एबी डिविलियर्स ने एक छोर संभाले रखा और अंतिन 4 ओवर में मैच का रुख बदल दिया।
बेंगलोर की टीम में क्रिस गेल नहीं है लेकिन एबी डिविलियर्स की वापसी हुई है। पंजाब की टीम में स्वपनिल सिंह की जगह वरुण एरॉन को लिया गया है।
RCB और Kings XI के बीच पिछले पांच मैचों में वह टीम जीती है जिसने पहले बैटिंग की है। पंजाब का ये दूसरा मैच है जबकि बेंगलोर का ये तीसरा मैच है। पंजाब ने अपना पहला मैच जीता था। बेंगलोर एक मैच जीती है और एक मैच हारी है।
किंग्स XI पंजाब: एम. वोहरा, हाशिम आमला, रिद्धिमन साहा, ग्लैन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, एम.पी. स्टोएनिस, ए.आर.पटेल, एमएम शर्मा, संदीप शर्मा, वरुण एरॉन, टी. नटराजन।
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर: शैम वॉटसन (कप्तान), विष्णु विनोज, एबी डिविलियर्स, केएम जाधव, मंदीप सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, पी नेगी, इक़बाल अब्दुल्लाह, तायमल मिल्स, बी. स्टैनलेक, वाय एस चहल।
लाइव अपडेट्स:
-किंग्स एलेवन पंजाब की RCB पर 8 विकेट से जीत, आमला 58, मैक्लवेल 43
-पंजाब को जीत के लिए 36 बॉल पर 6रन चाहिये। आमला 57, मैक्लवेल 37
-अक्षर आउट, चहल ने किया बोल्ड, पंजाब 78/2
-अक्षर पटेल आमला का साथ देने आए हैं जो 29 पर खेल रहे हैं।
-वोहरा आउट, टायमल ने किया lbw, 34 (21) रन बनाए
-पंजाब 4 ओवर के बाद 42/0, वोहरा 27, आमला 15
-पंजाब 2 ओवर के बाद 14/0, वोहरा 2, आमला 12
-पंजाब की पारी शुरु, वोहरा और आमला क्रीज़ पर, बॉलिंग की ज़िम्मेदारी स्टैनलेक पर
-19 ओवर के बाद बेंगलोर 134/4, डिविलियर्स 77, बिन्नी 17
-18वें ओवर में मोहित शर्मा ने 19 रन दिए जिसमें दो छक्के और एक चौका शामिल है।
-पिछली 20 बॉल में सिर्फ सात रन बने हैं और एक विकेट गिरा है
--अक्षर पटेल का शानदार स्पैल समाप्त। 4 ओवर में सिर्फ 12 रन दिए और एक विकेट लिया है।
-पिछले 4 ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं लगी है
-मनदीप आउट, एरॉन को मिला विकेट. साहा ने पीछे भागकर शानदार कैच लिया
-बेंगलोर 10 ओवर के बाद 53/3, डिविलियर्स 24, मनदीप 19
-मनदीप सिंह और डिविलियर्स के बीच 4 ओवर में 25 रन की साझेदारी हो चुकी है। बेंगलोर 9 ओवर के बाद 47/3, डिविलियर्स 20, मनदीप 17
- जाधव बदक़िसम्त रहे क्योंकि रिप्ले में बॉल विकेट के ऊपर से जा रही थी
-मंदीप सिंह नये बल्लेबाज़ हैं।
- जाधव आउट, एरॉन ने किया lbw
-बेंगलोर 5 ओवर के बाद 22/2, डिविलियर्स 13, जाधव 1
- केदार जाधव हैं अगले बल्लेबाज़, डिविलियर्स 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-विष्णु विनोद आउट, सिर्फ 7 रन बनाए
-विष्णु विनोद के इस मैच के पहले अपने T20 करिअर में सात मैच में 49.50 की औसत से 297 रन बनाए हैं।
-अक्षर पटेल को एक ओवर के बाद ही हटा लिया गया जबकि उन्होंने पहले ही ओवर में वॉटसन को बोल्ड किया था। उनकी जगह मोहित शर्मा को लाया गया है।
-बेंगलोर 2 ओवर के बाद 7/1
-एबी डिविलियर्स नये बल्लेबाज़, दूसरे छोर से संदीप शर्मा के हाथ में बॉल
-अक्षर पटेल ने दिया बेंगलोर को पहला झटका, वॉटसन बोल्ड
-वॉटसन के साथ विष्णु विनोद पारी की शुरुआत कर रहे हैं जबकि बॉलिंग की ज़िम्मेदारी अक्क्षर पटेल को दी गई है।
-अंपायर मैदान पर, खिलाड़ी भी तैयार