1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL FINAL: मुंबई ने रखा पुणे के लिए 130 रनों का लक्ष्य

IPL FINAL: मुंबई ने रखा पुणे के लिए 130 रनों का लक्ष्य

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 21, 2017 07:32 pm IST,  Updated : May 21, 2017 09:47 pm IST

IPL 2017 के फ़ाइनल में आज यहां मुंबई ने पुणे के ख़िलाफ़ निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाए। कृणाल प्ंड्या ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। उन्होंने आठवे विकेट की साझेदारी में मिशल जॉन्सन के साथ 50 रन जोड़े।

Smith, Rohit- India TV Hindi
Smith, Rohit

हैदराबाद: IPL 2017  के फ़ाइनल में आज यहां मुंबई ने पुणे के ख़िलाफ़ निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाए। कृणाल प्ंड्या ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। उन्होंने आठवे विकेट की साझेदारी में मिशल जॉन्सन के साथ 50 रन जोड़े। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है।

आज 2 बड़े खिलाड़ियों के बीच भी एक मुकाबलाहोगा। दरअसल, पुणे सुपरजायंट्स के सीनियर प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी का यह सातवां IPL फाइनल है। इसके अलावा वह कप्तान के रूप में 6 बार टी20 खिताब जीत चुके हैं, जिनमें 2 IPL खिताब भी शामिल हैं। वहीं, रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट के अपने करियर में सातवीं खिताबी जीत के लिए अपना दम लगाएंगे।

टीमें : 

मुंबई इंडियंस : लेंडल सिमंस, पार्थिव पटेल, अंबाती रायडू, रोहित शर्मा (कप्तान), कृणाल पंड्या, कीरॉन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, मिशल जॉन्सन, कर्ण शर्मा, जसप्रीत बूमरा, लासिथ मलिंगा।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : अजंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान),  मनीष तिवारी, धोनी, क्रिश्चियन, वाशिंगटन सुंदर, फ़र्गुसन, जंपा, शर्दुल ठाकुर, जयदेव उनदकट।

लाइव अपडेट्स:

  • मुंबई 129/8 (20 ओवर)
  • मुंबई 18 ओवर के बाद 105/7, कृणाल 28, जॉन्सन 10
  • मिशल जॉन्सन हैं नये बल्लेबाज़
  • कर्ण शर्मा रन आउट, सर्दुल की बॉल पर स्लिप पर क्रिशचियन से कैच छूटा, रन लेने दौड़े लेकिन कृणाल ने मना कर दिया, कॉल भी कृणाल का था।
  • कृणाल का साथ देने कर्ण आए हैं।
  • हार्दिक आउट, क्रिस्चियन ने किया lbw, एक्रॉस द लाइन खेले और प्लंब हो गए। मुंबई को बड़ा झटका
  • मुंबई 13 ओवर के बाद 76/5, कृणाल पंड्या 15, हार्दिक पंड्या 8
  • क्रीज़ पर कृणाल पंड्या (14) और हार्दिक पंड्या (7)
  • शुरु में विकेट गंवाने के बाद रोहित शर्मा और रायडू ने पारी संबालने की कोशिश की थी लेकिन अब मुंबई संकट में नज़र आ रही है।
  • पोलार्ड आउट, फिर से छक्का लगाने की कोशिश में लॉंग ऑफ़ पर कैच दे बैठे, जंपा को एक ही ओवर में दो विकेट मिले।
  • पोलार्ड ने आते ही पहली बॉल पर लॉंग ऑफ़ पर मारा छक्का
  • रोहित शर्मा आउट, मिड विकेट बाउंड्री पर सर्दुल टाकुर ने पड़ा शानदार कैच। जंपा को मिली सफलता, रोहित ने 24 रन बनाए 
  • मुंबई 9 ओवर के बाद 50/3, रोहित 23, कृणाल पंड्या 5
  • रायडू रन आउट, 12 बनाए
  • एडम जंपा के हाथ में बॉल
  • फ़र्गुसन का मंहगा ओवर, 16 रन दिए।
  • पॉवर प्ले में 18 डॉट बॉल
  • मुंबई पांच ओवर के बाद 16/2, रोहित 4, रायडू 4
  • सुंदर की जगह लाए गए शर्दुल ठाकुर का अच्छा पहला ओवर, सिर्फ 5 रन दिए
  • मुंबई 4 ओवर के बाद 9/2, रोहित 2, रायडू 2
  • मुंबई 3 ओवर के बाद 9/2, रोहित और रायडू क्रीज़ पर
  • सिमंस आउट, उनदकट ने अपनी ही बॉल पर पकड़ा शानदार कैच।
  • पार्थिव आउट, उनदकट ने कैच करवाया, 4 रन बनाए।
  • दूसरे छोर से स्पिन आक्रमण, वाशिंगटन सुंदर कर रहे हैं बॉलिंग
  • उनदकट का अच्छा ओवर, सिर्फ़ 3 रन दिए।
  • ओपनर पार्थिव पटेल और सिमंस क्रीज़ पर। सिमंस पहली बॉल खेलेंग जबकि जयदेव उनदकट के हाथ में बॉल।
  • खिलाड़ी मैदान पर.
  • सचिन तेंदुलकर का कहना है कि रिषभ पंत में उन्हें युवराज सिंह और सुरेश रैना की झलक दिखती है। बासिल थंपी और मोहम्मद सिराज ने उन्हें प्रभावित किया है। पुणे के त्रिपाठी उन्हें सहवाग की याद दिलाते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल