1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: दिल्ली ने पुणे को 97 रन से हराया

IPL 2017: दिल्ली ने पुणे को 97 रन से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 11, 2017 03:36 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 11:39 pm IST

IPL में युवा बल्लेबाज संजू सैमसन (102) के शतक और आखिरी ओवरों में क्रिस मौरिस (नाबाद 38) की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में मंगलवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ 206 रनों का विशाल लक्ष

sanju-samson- India TV Hindi
sanju-samson

पुणे:  IPL में युवा बल्लेबाज संजू सैमसन (102) के शतक और आखिरी ओवरों में क्रिस मौरिस (नाबाद 38) की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में मंगलवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ 206 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।  इस मैच में दिल्ली ने बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने के बाद पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए।

अपने पहले मैच में जीत के साथ शानदार आगाज करने वाली राइजिंग पुणे सुपरजाएंट् टीम दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब से हार चुकी है और अब जबकि तीसरे राउंड रोबिन लीग मुकाबले में उसका सामना मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ होना है, उसकी कोशिश इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में एक बार फिर विजय पथ पर लौटने की होगी। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली की टीम भी अपना खाता खोलने के लक्ष्य से मैदान पर उतरेगी। दिल्ली को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों हार मिली थी। यह उसका दूसरा मैच है।

स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली पुणे टीम ने आईपीएल सीजन-10 की शुरुआत जीत के साथ की थी। उसने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया था।

​लाइव अपडेट्स:

-IPL के इतिहास में पहली बार एक टीम के दस खिलाड़ी कैच आउट हुए हैं

-पुणे ऑल आउट 106 (16.1 ओवर)

-डिंडा को अंपायर ने कैच आउट दिया लेकिन थर्ड अंपायर ने फ़ैसला बदला. स्लिप पर कैच हुए थे लेकिन बॉल ज़मीन को छू गई

-जंपा आउट, मिश्रा को मिला विकेट

-दीपक चाहर आउट, ज़हीर का तीसरा विकेट

-भाटिया आउट, अमित मिश्रा ने कैच करवाया

-धोनी आउट, 14 बॉल पर 11 रन बनाए

-अमित मिश्रा को लगाया गया है आक्रमण पर

-नदीम का स्पैल ख़त्म, 23 रन देकर एक विकेट लिया

-पुणे 10 ओवर के बाद 68/5, धोनी 3, भाटिया 12

-कमिंस ने कैच आउट करवाया

-स्टोक्स आउट, 54/5

-धोनी क्रीज़ पर

- डूप्कोलेसिस आउट, 52/4

-त्रिपाठी आउट, मॉरिस ने कैच आउट करवाया

-मयंक आउट, ज़हीर का दूसरा विकेट

-4 ओवर के बाद पुणे 31/1

-फाफ डु प्लेसिस मयंक का साथ देने आए हैं जो 15 रन बनाकर खेल रहे हैं.

-रहाणे आउट, ज़हीर ख़ान ने करवाया कैच आउट

- पुणे की पारी शुरु। अजंक्य रहाणे और मयंक अग्रवाल क्रीज़ पर और बॉल स्पिनर नदीम के हाथ में

-क्रिस मॉरिस ने 9 बॉल पर नाबाद 38 रन बनाए जिसमें 4 चौक्के और 3 चक्के शामल हैं.

-सैम्सन ने पांच छक्कों और 8 चौक्कों की मदद से 63 बॉल पर 102 रन बनाए

-सैम्सन आउट, जंपा ने बोल्ड किया

-संजू सैम्सन IPL 2017 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

-कोरी एंडरसन क्रीज़ पर. पंत ने 22 बॉल पर 31 रन बनाए

-पंत रन आउट

-स्टोक्स वापस आक्रमण पर

-सैम्सन ने तेज़ गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ 19 बॉलों पर 35 जबकि लेग स्पिनर और मध्यम तेज़ गेंदबाज (भाटिया) के ख़िलाफ़ 16 बॉलों पर 12 रन बनाए हैं. 

-जंपा वापस आक्रमण पर

-दिल्ली 10 ओवर के बाद 81/2, सैम्सन 44, पंत 7

-बॉलिंग में परिवर्तन, जंपा की जगह रजत भाटिया

-स्पिनर जंपा और इमरान ताहिर के आने के बाद से दिल्ली के रनों पर ब्रेक लगा है

-ऋषभ पंत अगले बल्लेबाज़

-बिलिंग्स ने 17 बॉल पर 24 रन बनाए

-बिलिंग्स आउट....ताहिर ने किया बोल्ड. 

-दिल्ली 5 ओवर के बाद 47/1, बिलिंग्स 8, सैम्सन 34

-सैम्सन की ज़ोरदार शुरुआत, 5 चैक्कों की मदद से  10 बॉल में 25 रन 

-तारे खाता भी नहीं खोल पाए। अब संजू सैंमसन आए हैं.

-तारे आउट, चाहर ने विकेट के पीछे कैच करवाया

-इस मैदान में 2015 के बाद से पहली पारी का औसत स्कोर 172 रहा है.

-दिल्ली की तरफ से आदित्य तारे और सैम बिलिंग्स पारी की शुरुआत करेंगे। बॉल अशोक डिंडा के हाथ में

-अंपायर और खिलाड़ी मैदान में

-क्या धोनी बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आएंगे....?

-दिल्ली दो ओवर के बाद 2/0

-पुणे अब तक दो मैच खेली है और एक जीती है और एक हारी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल