1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज VS भारत, तीसरा टी20 हाइलाइट्स: कोहली (59)-पंत (65*) की शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने विंडीज को 7 विकेट से हराया, सीरीज में किया वाइट वॉश

वेस्टइंडीज VS भारत, तीसरा टी20 हाइलाइट्स: कोहली (59)-पंत (65*) की शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने विंडीज को 7 विकेट से हराया, सीरीज में किया वाइट वॉश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 06, 2019 06:31 pm IST,  Updated : Aug 07, 2019 12:37 am IST

केरन पोलार्ड (58) की अर्धशतकीय पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने मंगलवार को खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में खराब शुरुआत से बाहर निकलते हुए भारत के खिलाफ 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 146 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP

दीपक चहर की गेंदबाजी के बाद कप्तान विराट कोहली (59) और ऋषभ पंत (नाबाद 65) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने मंगलवार देर रात खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। 

लाइव मैच स्कोर वेस्टइंडीज बनाम भारत, तीसरा टी 20 लाइव क्रिकेट ब्लॉग अपडेट: 

WI 146/6 (20.0)  

IND 150/3 (19.1)

12:29 PM छक्का! 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर ऋषभ पंत ने भारत को दिलाई जीत। भारत ने इस मैच में विंडीज को 7 विकेट से हराकर किया वाइट वॉश।

12:21 PM छक्का! 18वें ओवर की पांचवी गेंद पर पंत ने डीप मिड विकेट की दिशा में लगाया शानदार छक्का।

12:19 PM 133 के स्कोर पर भारत को लगा तीसरा झटका, कोहली 59 रन बनाकर हुए आउट

12:15 PM विराट कोहली के बाद पंत ने जड़ा अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक। भारत को जीत के लिए अब 18 गेंदों पर 18 रन की जरूरत।

12:07 PM 16वें ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर कोहली ने पूरा किया अपना अर्धशतक।

11:50 PM भारत को जीत के लिए 42 गेंदों पर 71 रन की जरूरत है। क्रीज पर कोहली 30 और पंत 22 रन बनाकर मौजूद।

11:43 PM शुरुआती झटकों के बाद विराट कोहली ने पंत के साथ मिलकर भारत की पारी को संभाला, क्रीज पर कोहली 21 तो पंत 17 रन बनाकर मौजूद है। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 62/2

11:24 PM आउट! गेंदबाजी में बदलाव करना वेस्टइंडीज के काम आया। ऐलेन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में राहुल 20 रन बनाकर स्टंप आउट हुए।

11:19 PM चौका! पारी का चौथी ओवर लेकर आए थोमस की तीसरी गेंद पर राहुल ने थर्ड मैन की दिशा में लगाया एक और शानदार चौका।

11:15 PM कॉट्रेल ने डाला पारी का तीसरा ओवर और इस बार दिए उन्होंने 8 रन। इस ओवर में एक खराब गेंद पर राहुल ने फाइन लेग में चौका भी लगाया।

11:09 PM आउट! ओशेन थॉमस के ओवर की आखिरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में कैच आउट हुए शिखर धवन, बनाए मात्र तीन रन।

11:03 PM शिखर धवन के साथ बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे केएल राहुल ने पहले ओवर से बटोरे 6 रन। इस ओवर में उन्होंने सामने की तरफ शानदार चौका भी लगाया। अगला ओवर डालेंगे ओशेन थोमस।

10:49 PM पोलार्ड (58) के अर्धशतक के दम पर वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 147 रन का लक्ष्य

10:47 PM छक्का! पॉवेल ने 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर जड़ा छक्का।

10:35 PM विकेट! 119 के स्कोर पर विंडीज का छठा विकेट गिरा, कार्लोस ब्रैथवेट (10) बने राहुल चहर का पहला इंटरनेशनल विकेट। बल्लेबाजी के लिए आए हैं फैबियन ऐलन।

10:34 PM छक्का! 18वें ओवर की पहली ही गेंद पर कार्लोस ब्रैथवेट ने राहुल चहर को जड़ा एक लंबा छक्का। 

10:27 PM आउट! 105 के स्कोर पर वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट गिरा, नवदीप सैनी ने किरॉन पोलार्ड (58) को किया बोल्ड। 

10:25 PM चौका! इस बार पॉवेल के बल्ले से निकला चौका। सैनी को जड़ा एक अग्रेसिव शॉट। इसी के साथ विंडीज का स्कोर 100 के पार

10:23 PM छक्का! इस बार सीधे स्टैंड में पोलार्ड ने क्रुणाल पांड्या को छक्का जड़ा। लंबा छक्का।

10:21 PM छक्का! पोलार्ड ने क्रुणाल पांड्या को जड़ा छक्का। इसी छक्के के साथ पोलार्ड की फिफ्टी पूरी हो गई। पोलार्ड ने 40 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। 

10:15 PM आउट! 80 के स्कोर पर वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा, निकोलस पूरन 17 रन बनाकर आउट। नवदीप सैनी की गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए सीधे ऋषभ पंत के हाथों में चली गई। पंत का ये शानदार कैच था।

10:07 PM चौका! किरॉन पोलार्ड का स्लॉग स्वीप और वाशिंगटन सुंदर को जड़ा चौका।

10:05 PM छक्का! 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर पूरन ने क्रुणाल पांड्या को जड़ा लंबा छक्का।

09:59 PM छक्का! 10वें ओवर की पहली ही गेंद पर पोलार्ड ने वाशिंगटन सुंदर को जड़ा धमाकेदार छक्का। 

09:57 PM छक्का! इस बार पोलार्ड ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से जड़ा छक्का। राहुल चहर को इस ओवर का दूसरा छक्का। 

09:55 PM छक्का! पोलार्ड के बल्ले से निकला दूसरा छक्का। राहुल चहर को जड़ा सामने स्टैंड की तरफ एक शानदार छक्का।

09:49 PM चौका! पोलार्ड को मिला चौका। बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद चौके के लिए चली गई।

09:48 PM गेंदबाजी के लिए आए हैं राहुल चहर। राहुल चहर का आज इंडिया के लिए डेब्यू मैच है। 

09:39 PM छक्का! पोलार्ड के बल्ले से निकला पहला छक्का। नवदीप सैनी को खड़े-खड़े जड़ा छक्का। 

09:38 PM अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं निकोलस पूरन।

09:36 PM आउट! एक के बाद एक दीपक चहर ने झटका तीसरा विकेट, शिमरन हेटमायर 1 रन बनाकर आउट। LBW आउट हुए हेटमायर। 3.5 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर 14/3

09:31 PM आउट! दीपक चहर ने झटका दूसरा विकेट, 13 के स्कोर पर वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर पवेलिन लौटे। LBW आउट हुए लुईस औऱ इसी के साथ विंडीज ने अपना एकमात्र रिव्यू भी गंवा दिया। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं किरॉन पोलार्ड।

09:26 PM चौका! ईवन लुईस के बल्ले से निकला पारी का पहला चौका। 

09:22 PM आउट! दीपक चाहर ने दूसरे ही ओवर में दिलाई भारत को पहली सफलता, सुनील नरेन 2 रन बनाकर आउट

09:12 PM टीम इंडिया के फील्डरों के साथ मैदान पर उतरे वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज।

08:52 PM भारत ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी करने का निर्णय, प्लेइंग इलेवन में चहर ब्रदर्स के साथ हुई राहुल की एंट्री। रोहित, खलील और जडेजा हुए टीम से बाहर।

07:46 PM मैदान से कवर्स हटाने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। टॉस का समय का ऐलान कुछ ही देर में होगा।

07:04 PM मैदान पर भारी बारिश के बाद कवर्स ढके हुए हैं। मैच देरी से शुरू होने की पूरी संभावना है।

टीमें (संभावित) : 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रूणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज : जॉन कैम्पबेल, इविन लेविस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, केरन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थॉमस, एंथनी ब्राम्बले, जेसन मोहम्मद, खारे पियरे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल