1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहला टी20 मैच हाइलाइट्स: झमाझम बारिश के चलते रद्द हुआ मुकाबला

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहला टी20 मैच हाइलाइट्स: झमाझम बारिश के चलते रद्द हुआ मुकाबला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 15, 2019 05:34 pm IST,  Updated : Sep 15, 2019 08:30 pm IST

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाना है। इस मैच को जीतकर भारत अपनी घरेलू सीरीज का आगाज करना चाहेगी।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका लाइव मैच स्कोर, क्रिकेट लाइव स्कोर, इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका एचपीसीए स्टेडि- India TV Hindi
इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका लाइव मैच स्कोर, क्रिकेट लाइव स्कोर, इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला क्रिकेट लाइव स्कोर अपडेट, क्रिकेट लाइव अपडेट और रोचक खबरें इंडिया टीवी हिंदी पर. Image Source : TWITTER

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को यहां एचपीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। भारी बारिश के बाद मैदान गीला होने के कारण टॉस भी नहीं हो पाया और ना ही मैच में एक भी गेंद फेंकी जा सकी।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 हाइलाइट्स

07:52 PM झमाझम बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टी20।

06:20 PM खुशखबरी यह है कि बारिश रुक चुकी है और ग्राउंड स्टार मैदान से पानी बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रहा है।

06:06 PM लेकिन आज मैदान का हाल कुछ ऐसा हो गया है।

06:05 PM बीसीसीआई ने कल मैदान पर छाए काले बादल की ये तस्वीर शेयर की थी।

ये हैं दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सूची-

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, क्रूणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, खलील अहमद, दीपक चहर और नवदीप सैनी।

दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रासी वान डर डुसैन, टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, बजरेन फॉट्यूइन, बेयुरान हेड्रिक्स, रीज हैड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, आंदिले फेहुलक्वायो, ड्वायन प्रीटोरियस, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल