कोलकता: IPL 2017 के 11वें मैच में आज यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 11वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को आठ विकेट से हरा दिया। कप्तान गंभीर ने नाबाद 72 रन बनाए। कोलकता के सामने 171 रनों का लक्ष्य था जो उसने 16.3 ओवर में प्राप्त कर लिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, रोबिन उथप्पा, उमेश यादव, युसूफ पठान, ट्रैंट बाउल्ट, क्रिस वोक्स, कोलिन डी ग्रांडहोमे।
किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), मनन वोहरा, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, संदीप शर्मा, रिद्धिमान साहा, मोहित शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, हाशिम अमला, वरुण एरॉन, ईशांत शर्मा।
लाइव अपडेट्स:
-कोलकता नाइट राइडर्स की 8 विकेट से जीत, गंभीर 72*, मनीष 25*
-15 ओवर के बाद कोलकता 157/2, गंभीर 65, मनीष 18
-उथप्पा ने 16 बॉल पर 26 रन बनाए. मनीष पांडे अगले बल्लेबाज़
-उथप्पा आउट, अक्षर ने किया बोल्ड
-9 ओवर के बाद कोलकता 107/1, गंभीर 42, रॉबिन उथ्प्पा 19
-7 ओवर के बाद कोलकता 89/1, गंभीर 36, रॉबिन उथ्प्पा 8
-6 ओवर के बाद कोलकता 76/1, गंभीर 31, रॉबिन उथ्प्पा 0
-सुनील नारायण आउट, 18 बॉलों पर 37 रन बनाए
-नारायण ने वरुण एरॉन की पहली दो बॉल पर दो छक्के लगाए फिर चौक्का लगाया
-कोलकता नाइट राइडर्स 5 ओवर के बाद 60/0, नारायण 21, गंभीर 31
-4 ओवर के बाद कोलकता 42/0, सुनील नारायण 12, गंभीर 22
-कोलकता की बैटिंग शुरु, गंभीर के साथ सुनील नारायण ओपन करने आए हैं.
-किंग्स इलेवन पंजाब 20 ओवर में 170/9
-एरॉन आउट
-मोहित शर्मा आउट
-उमेश ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर कोलकता की वापसी करवाई
-उमेश को एक और सफलता, अक्षर पटेल बग़ैर खाता खोले आउट
-उमेश यादव ने दो बॉल पर दो विकेट लिए
-साहा आउट, 17 बॉल पर 25 रन बनाए
-मिलर आउट, 19 में 28 रन बनाए
-मिलर के छक्के के साथ ही 50 रन की साझेदारी
- पंजाब के पास अब सिर्फ 18 बॉल हैं.
-16 ओवर के बाद पंजाब 138/4, साहा 20, मिलर 16
-15 ओवर के बाद पंजाब 134/4, साहा 19, मिलर 14
-14 ओवर के बाद पंजाब 119/4, साहा 6, मिलर 12
-13 ओवर के बाद पंजाब 104/4, साहा 5, मिलर 1
-क्रीज़ पर दो नये बल्लेबाज़, साहा और डेविड मिलर
- मैक्सवेल आउट, उमेश ने करवाया विकेट के पीछे कैच
-आमला आउट...ग्रांडहोमे की बॉल पर गंभीर ने कैच पकड़ा
-कोलिन डी ग्रांडहोमे बॉलिंग कर रहे है. उनका पहला IPL है
- 10 ओवर के बाद पंजाब 95/2. अमला 24, मैक्सवेल 23
-मैक्सवेल ने पीयूष के दूसरे ओवर की पहली बॉल पर छक्का, दूसरी बॉल पर चौक्का, तीसरी बॉल पर चौक्का
- 9 ओवर के बाद पंजाब 78/2. अमला 23, मैक्सवेल 7
- 8 ओवर के बाद पंजाब 67/2. अमला 18, मैक्सवेल 1
-स्टोइनिस कट करने की कोशिश में बॉल को स्टंप पर खेल गए
-स्टोइनिस आउट, नारायण ने बोल्ड किया, 9 रन बनाए
- 7 ओवर के बाद पंजाब 62/1. अमला 17, स्टोइनिस 6
- 6 ओवर के बाद पंजाब 57/1. अमला 15, स्टोइनिस 4
-पीयूष की शॉर्ट पिच बॉल और मार्कस स्टोइनिस का चौक्का
-मार्कस स्टोइनिस अगले बल्लेबाज़
-मनन बोल्ड, पीयूष ने पहली ही बॉल पर किया आउट
- 5 ओवर के बाद पंजाब 53/0. अमला 15, वोहरा 28
-सुनील नाराय़ण को मिली बॉलिंग
- 4 ओवर के बाद पंजाब 45/0. अमला 15, वोहरा 27
-बॉलिंग में बदलाव, उमेश की जगह क्रिस वोक्स.
- 3 ओवर के बाद पंजाब 30/0. अमला 10, वोहरा 18
-मनन को मिला जीवनदान, थर्डमैन पर सुनील नारायण ने छोड़ा आसान सा कैच.
-बोल्ट के दूसरे ओवर के पहली ही बॉल पर मनन का शानदार ड्राइव, 4 रन
- 2 ओवर के बाद पंजाब 20/0. अमला 10, वोहरा 9
-उमेश यादव का पहला IPL, बॉलिंग कर रहे हैं.
- एक ओवर के बाद पंजाब 10/0. अमला 10, वोहरा 0 पर नाबाद।
-यहां पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम दो बार जीती है और पांच बार हारी है। KKR पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दो बार जीती है और तीन बार हारी है। पहले बैटिंग करने पर यहां औसत स्कोर 157 है।