1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LIVE IPL 2017: मुंबई ने बेंगलौर को 5 विकेट से हराया

LIVE IPL 2017: मुंबई ने बेंगलौर को 5 विकेट से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 01, 2017 03:42 pm IST,  Updated : May 01, 2017 07:38 pm IST

आज यहां बेंगलौर ने मुंबई ेके ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। बेंगलौर के लिए डिविलियरस् ने सर्वाधिक 43 रन बनाए जबकि कप्तान कोहली एक बार फिर नहीं चले। मुंबई के लिए मैक्लेनेघन ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए।

kohli, rohit- India TV Hindi
kohli, rohit

मुंबई: आज यहां बेंगलौर ने मुंबई ेके ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। बेंगलौर के लिए डिविलियरस् ने सर्वाधिक 43 रन बनाए जबकि कप्तान कोहली एक बार फिर नहीं चले। मुंबई के लिए मैक्लेनेघन ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए। बेंगलौर के लिए ये मैच महज़ औपचारिकता है क्योंकि वह पिछले मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद आईपीएल के प्ले-ऑफ दौर से बाहर हो गई है। उसे अपने बाकी बचे चार मैचों में केवल औपचारिकता पूरी करने उतरना है। वहीं मुंबई के लिए बेंगलोर के खिलाफ जीत हासिल करना कोई मुश्किल बात नहीं होगी। अपने घरेलू मैदान पर होने वाले इस मैच के कारण उसके लिए जीत हासिल करना और भी आसान होगा। 

टीमें : 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), मनदीप सिंह, एबी डिविलियर्स, केदार जाधव, हेड, शॉन वॉटसन, पवन नेगी, मिलने, एल अरविंद, ए. चौधरी, चहल।l

मुंबई इंडियंस: पार्थिव पटेल, जोस बटलर, नीतीश राणा, रोहित शर्मा (कप्तान), कीरॉन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, कृणाल पंड्या, केवी शर्मा, मैक्लेनेघन, लासिथ मलिंगा, जसप्रीत बूमरा।

​लाइव अपडेट्स:

  • मुंबई ने बेंगलौर को 5 विकेट से हराया, रोहित शर्मा नाबाद 56, हार्दिक पंड्या नाबाद 14
  • कप्तान रोहित शर्मा 38 रन बनाकर केल रहे हैं, उनका साथ देने आए हैं हार्दिक पंड्या
  • केवी शर्मा आउट, जीत के लिए 20 बॉल में 32 रन 
  •  पोलार्ड आउट, नेगी की तीसरी सफलता, 187 रन बनाए
  • राणा आउट,  नेगी को दूसरी सफलता, 27 रन बनाए
  • बटलर आउट,  नेगी ने कैच करवाया, 21 बॉल पर 33 रन बनाए
  • मुंबई 4 ओवर के बाद 36/1, बटलर 18, राणा 17
  • एक ओवर की समाप्ति पर मुंबई 6/1। राणा 5, बटलर 1।
  • पहली ही गेंद पर आउट हुए पार्थिव पटेल। मुंबई एक विकेट के नुकसान पर 0 रन।
  • बेंगलौर 163/8, डिविलियर्स (43) और नेगी (35) ही चल सके. कप्तान कोहली (20) फिर फ़्लॉप.
  • RCB की समस्या ये रही है कि गेल और वॉटसन अपनी धार खो चुके हैं। ऐसे में सारी ज़िम्मेदारी आ गई डिविलियर्स और कोहली पर जो इस सीज़न में चल नहीं रहे हैं। राहुल के घायल होने की वजह से भी उसकी बैटिंग कमज़ोर हुई है। गेल और वॉटसन अगले सीज़न में नज़र आएंगे....?
  • बेंगलौर 14 ओवर के बाद 111/5, जाघव 12, नेगी 1
  • ट्रेविस हेड आउट
  • बेंगलौर 7 ओवर के बाद 56/2, एबी डिविलियर्स 14, ट्रेविस हेड 4
  • खिलाड़ी मैदान में, कोहली पेस करेंगे पहली बॉल, उनके साथ हैं  मनदीप सिंह। बॉलिंग की ज़िम्मेदारी मैक्लेनेघन पर

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल