1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड की वनडे टीम में शामिल गए गए लोकी फर्ग्यूसन

न्यूजीलैंड की वनडे टीम में शामिल गए गए लोकी फर्ग्यूसन

 Written By: IANS
 Published : Nov 25, 2016 02:20 pm IST,  Updated : Nov 25, 2016 02:20 pm IST

ऑकलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है। फर्ग्यूसन को घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है।

Colin de Grandhomme | Getty Images- India TV Hindi
Colin de Grandhomme | Getty Images

ऑकलैंड: ऑकलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है। फर्ग्यूसन को घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फर्ग्यूसन के अलावा लेग स्पिनर टॉड एस्टल को भी इस टीम में जगह दी गई है। ईश सोढ़ी को टीम से बाहर कर दिया गया है। सोढ़ी भारत के साथ साथ हुई सीरीज का हिस्सा थे। सीम गेंदबाज कोलिन दे ग्रैंडहोम को भी टेस्ट मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बाद एकदिवसीय मैचों में पदार्पण का मौका दिया गया है। वह हरफनमौला खिलाड़ी एंटन डेवकिक का स्थान लेंगे।

चोट के कारण भारत के साथ हुई सीरीज से बाहर रहे कोलिन मुनरो की एक बार फिर टीम में वापसी हुई है। रॉस टेलर और कोरी एंडरसन चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं। साथ ही ल्यूक रोंची और डग ब्रेसवेल भी टीम में नही हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल