1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लोकेश राहुल ने सोशल मीडिया पर साझा किया अपनी बल्लेबाजी का वीडियो

लोकेश राहुल ने सोशल मीडिया पर साझा किया अपनी बल्लेबाजी का वीडियो

 Edited By: IANS
 Published : Aug 10, 2020 10:43 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 10:43 pm IST

राहुल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का नेतृत्व करने वाले भारत के पांचवें और दुनिया के 12वें खिलाड़ी बनेंगे।

KL Rahul, sports, cricket, India, IPL 2020- India TV Hindi
KL Rahul Image Source : INSTAGRAM/ RAHULKL

भारतीय शीर्षक्रम बल्लेबाज लोकेश राहुल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर बल्लेबाजी का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल के इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है।

राहुल, 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले आईपीएल के 13वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब का नेतृत्व करेंगे। राहुल ने साथ ही वीडियो को किंग्स इलेवन पंजाब टीम को टैग भी किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, " मेरे कानों के लिए संगीत।"

राहुल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का नेतृत्व करने वाले भारत के पांचवें और दुनिया के 12वें खिलाड़ी बनेंगे।

बीसीसीआई, यूएई के तीन शहरों-दुबई, अबूधाबी और शारजाह में आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन करेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल