1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच बने ल्यूक रोंची

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच बने ल्यूक रोंची

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 04, 2020 01:17 pm IST,  Updated : Nov 04, 2020 01:17 pm IST

विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंची को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है और उनका कार्यकाल वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से शुरू होगा। 

न्यूजीलैंड क्रिकेट...- India TV Hindi
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच बने ल्यूक रोंची  Image Source : TWITTER/ @NOMANCRICKET29

वेलिंगटन। विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंची को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है और उनका कार्यकाल वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से शुरू होगा। रोंची का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था लेकिन उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की तरफ से की।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिये 2008 में चार वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। वह बाद में न्यूजीलैंड लौट गये जिसके लिये उन्होंने 2013 से 2017 के बीच चार टेस्ट, 81 वनडे और 30 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 

IPL 2020 : क्या चोटिल होने की वजह से हार्दिक पांड्या हुआ टीम से बाहर? रोहित शर्मा ने दिया ये जवाब

रोंची पिछले साल इंग्लैंड में खेले गये आईसीसी विश्व कप में न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। बुधवार को उन्हें पूर्णकालिक बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने की पुष्टि की गयी। वह पीटर फुल्टन का स्थान लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं रोमांचित हूं। हाल के सत्रों में मैने टीम में वापसी का पूरा लुत्फ उठाया और इन गर्मियों में पूर्णकालिक जिम्मेदारी मिलना रोमांचक है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल