1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड सीरीज के लिए लुंगी नगिदी और तबरेज शम्सी ने पास किया फिटनेस टेस्ट

इंग्लैंड सीरीज के लिए लुंगी नगिदी और तबरेज शम्सी ने पास किया फिटनेस टेस्ट

 Edited By: IANS
 Published : Jan 31, 2020 08:32 pm IST,  Updated : Jan 31, 2020 08:32 pm IST

टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी और तबरेज शम्सी ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं।

England tour of South Africa, England, South Africa, England in SA 2019-20, Sisanda Magala, Lungi Ng- India TV Hindi
Lungi Ngidi Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी और स्पिनर तबरेज शम्सी के अलावा ऑल राउंडर जोन-जोन स्मट्स ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं और अब इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में जगह बनाने की रेस में आ गए हैं। सीरीज की शुरुआत चार फरवरी से हो रही है।

आईसीसी के बयान के मुताबिक, तीनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के स्ट्रैंग्थ एंड कंडीशनिंग कैम्प में यह टेस्ट पास किया। वनडे टीम में जगह बनाने वाले सिसांडा मगाला फिटनेस टेस्ट में विफल रहे। वह फिटनेस ट्रेनर टुमी मासेकेला के साथ काम करना जारी रखेंगे।

सीएसए के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा, "बीते तीन सप्ताह से हाई पफरेमेंस कैम्प में रहने के बाद इन खिलाड़ियों ने जो हासिल किया है उस पर मुझे गर्व है।"

उन्होंने कहा, "मैं इस बात से खुश हूं कि लुंगी, तबरेज और जोन-जोन फिट घोषित कर दिए गए हैं और जल्दी वनडे टीम से जुड़ेंगे। मुझे उम्मीद है कि सिसांडा भी जल्दी वापसी करेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल