1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया आक्रामकता में किसी से कम नहीं: धोनी

टीम इंडिया आक्रामकता में किसी से कम नहीं: धोनी

 Written By: IANS
 Published : Feb 20, 2016 07:36 am IST,  Updated : Feb 20, 2016 07:36 am IST

भारतीय एकदिवसीय और T-20 टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि उनकी टीम आक्रामकता के मामले में किसी भी टीम से पीछे नहीं है।

ms dhoni- India TV Hindi
ms dhoni

नई दिल्ली: भारतीय एकदिवसीय और T-20 टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि उनकी टीम आक्रामकता के मामले में किसी भी टीम से पीछे नहीं है। लाइफस्टाइल ब्रांड-सेवन के ब्रांड एम्बेसेडर चुने गए धोनी ने कहा, "जब आप आक्रामक खेल की बात करते हैं तो मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम इस मामले में विश्व की किसी और टीम से पीछे है। हम इस मामले पर समझौता नहीं कर सकते, लेकिन हम जानते हैं कि हमें किन दिशा निर्देशों का ध्यान रखना है।"

भारत की मेजबानी में मार्च में T-20 विश्व कप शुरू हो रहा है। भारत T-20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण 2007 में विजेता बनकर लौटा था।

इस वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 19 मार्च को धर्मशाला में होना है। इससे पहले दोनों टीमें 24 फरवरी से शुरू होने वाले एशिया कप में भी आमने-सामने होंगी। इस पर विश्व विजेता कप्तान ने कहा कि पाकिस्तान की टीम इस बार काफी अलग है।

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की टीम इस बार काफी अलग होगी। उनके कुछ खिलाड़ी नए हैं। हम उनके खिलाफ एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे। हमें खेल के नियमों का ख्याल रखना होगा और खेल भावना से खेलना होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल