1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में चोटिल हुए बांग्लादेश का ये बड़ा खिलाड़ी, ठीक होने में लगेंगे 7-10 दिन का समय

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में चोटिल हुए बांग्लादेश का ये बड़ा खिलाड़ी, ठीक होने में लगेंगे 7-10 दिन का समय

 Reported By: IANS
 Published : Jun 25, 2019 08:44 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 08:44 pm IST

उन्होंने अफगानिस्तान की पारी के दौरान फील्डिंग नहीं की थी। बांग्लादेश के मैनेजर खालिद महमूद ने अंग्रेजी अखबार 'दे डेली स्टार' से कहा, "स्कैन में पता चला है कि उन्हें दाहिनी पिंडली में ग्रेड-1 टियर की चोट है।  

महमुदुल्लाह- India TV Hindi
महमुदुल्लाह Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। बांग्लादेश के बल्लेबाज महामुदुल्लाह को दाहिनी पिंडली में चोट लगी है। उनको यह चोट सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में लगी। इस मैच में महामुदुल्लाह ने 38 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इस दौरान वह लंगड़ा रहे थे। 

उन्होंने अफगानिस्तान की पारी के दौरान फील्डिंग नहीं की थी। बांग्लादेश के मैनेजर खालिद महमूद ने अंग्रेजी अखबार 'दे डेली स्टार' से कहा, "स्कैन में पता चला है कि उन्हें दाहिनी पिंडली में ग्रेड-1 टियर की चोट है।

इस समय मैं इससे ज्यादा नहीं कह सकता क्योंकि मैंने टीम के फीजियो से बात नहीं की है। मैं फीजियो से बात करने के बाद ही उनके सुधार को लेकर कुछ कह सकूंगा।"

आमतौर पर ग्रेड-1 की चोट को ठीक होने में सप्तास-10 दिन का समय लगता है। बांग्लादेश को अपना अगला मैच दो जुलाई को एजबेस्टन में खेलना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल