1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अनुष्का के लिए केक बनाना विराट कोहली के लिए था लॉकडाउन का सबसे खास पल

अनुष्का के लिए केक बनाना विराट कोहली के लिए था लॉकडाउन का सबसे खास पल

 Edited By: IANS
 Published : Jul 26, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Jul 26, 2020 02:50 pm IST

कोहली ने टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ बात करते हुए उनके कुछ रेपिड फायर सवालों का जवाब दिया।

Virat Kohli, Anushka Sharma, Virat Kohli Anushka Sharma, Cricket news, India Cricket news, Kohli new- India TV Hindi
Virat Kohli and Anushka Sharma Image Source : INSTAGRAM: @VIRAT.KOHLI

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस लॉकडाउन में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए केक बनाया था और इसे कोहली ने लॉकडाउन में अपना खास पल बताया है। कोहली ने टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ बात करते हुए उनके कुछ रेपिड फायर सवालों का जवाब दिया।

मयंक ने कोहली से पूछा, "आपका सबसे अच्छा क्वारंटीन पल?"

कोहली ने जवाब दिया, "मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार अनुष्का के जन्मदिन पर केक बनाया था। इसिलए यह मेरे लिए सबसे अच्छा क्वारंटीन पल है क्योंकि मैंने अपने जीवन में कभी केक नहीं बनाया था।"

कप्तान ने कहा, "मैंने पहले प्रयास में ही अच्छा केक बनाया था। मैं इसे हमेशा याद रखूंगा। उन्होने मुझसे कहा था कि उन्हें पसंद आया था, यह काफी विशेष था।"

मयंक ने फिर पूछा, "क्वारंटीन में क्या नई स्कील सीखी?"

इस पर दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि कोई स्कील सेट सीखा क्योंकि यह ऐसी चीज होती है जो आप एक हॉबी के तौर पर सीखते हो जिसे आप टूर पर भी सीख सकते हो। लेकिन इस दौर ने मुझे सिखाया है कि जिंदगी पर ध्यान देना काफी जरूरी है और क्रिकेट इसका हिस्सा है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल