1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मलेशिया और सिंगापुर की क्रिकेट टीम समेत ये पांच देश टी-20 विश्व कप क्वालीफायर में लेंगे हिस्सा

मलेशिया और सिंगापुर की क्रिकेट टीम समेत ये पांच देश टी-20 विश्व कप क्वालीफायर में लेंगे हिस्सा

 Reported By: IANS
 Published : Jul 22, 2019 01:05 pm IST,  Updated : Jul 22, 2019 01:05 pm IST

यह टूर्नामेंट राउंड रोबिन फारमेंट के आधार पर खेला जाएगा और हर टीम को एक दूसरे के साथ एक बार भिड़ना है।

2020 ICC World Cup Trophy- India TV Hindi
2020 ICC World Cup Trophy Image Source : GETTY IMAGE

सिंगापुर। मेजबान सिंगापुर, कुवैत, मलेशिया, नेपाल और कतर की टीमें 22 से 28 जुलाई तक यहां हो रहे 2019 विश्व कप टी-20 क्वालीफायर में हिस्सा ले रही हैं। इनमें से एक टीम को क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। टी-20 विश्व कप का आयोजन 2020 में आस्ट्रेलिया में होना है।

यह टूर्नामेंट राउंड रोबिन फारमेंट के आधार पर खेला जाएगा और हर टीम को एक दूसरे के साथ एक बार भिड़ना है।

टॉप पर आने वाली टीम को संयुक्त अरब अमीरात में अक्टूर-नम्बर में होने वाले क्वालीफायर में खेलना होगा और इसी के माध्यम से उसे टी-20 विश्व कप में खेलना का मौका मिलेगा।

इस टूर्नामेंट के लिए सिंगापुर टीम की कप्तानी अमजग महबूब के हाथों में है जबकि नेपाल के कप्तान पारस खादका हैं। इसी तरह मलेशियाई टीम की कमान अहमद फैज मोहम्मद नूर के हाथों में है। कुवैत की कप्तानी मोहम्मद कासिफ शरीफ कर रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल