1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका वनडे सिरीज़ से मलिंगा की छुट्टी

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका वनडे सिरीज़ से मलिंगा की छुट्टी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 05, 2017 01:32 pm IST,  Updated : Oct 05, 2017 01:32 pm IST

स्टार बॉलर लेकिन इस समय ख़राब फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के लासिथ मलिंगा को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सिरीज़ के लिए श्रीलंका की टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Lasith Malinga- India TV Hindi
Lasith Malinga

दुबई: स्टार बॉलर लेकिन इस समय ख़राब फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के लासिथ मलिंगा को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सिरीज़ के लिए श्रीलंका की टीम में शामिल नहीं किया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि मलिंगा के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए और 2019 विश्व कप के लिए टीम की योजनाओं के तहत मलिंगा को वनडे सिरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं दी गई है। 

जहां एक ओर मलिंगा टीम में शामिल नहीं हैं, वहीं दूसरी ओर एंजेलो मैथ्यूज चोटिल होने के कारण इस सीरीज में श्रीलंका टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे। 

इस साल जून में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वापसी करने के बाद से मलिंगा ने अब तक कुल 13 वनडे मैच खेले हैं और इन मैचों में वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। 

इसके अलावा, बल्लेबाज दानुश्का गुनाथिलका को भी वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि, श्रीलंका की टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चांडीमल और चमारा कपुगेदेरा को टीम में जगह मिली है। 

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका ने अपनी वनडे टीम की घोषणा कर दी है। दोनों टीमों के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मैच 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। 

श्रीलंका टीम : उपुल थारंगा (कप्तान), दिनेश चांडीमल, निरोशन डिकवेला, लाहिरु थिरामन्ने, कुशल मेंडिस, मिलिंदा श्रीवर्दना, चमारा कपुगेदेरा, थिसारा परेरा, सीकुगे प्रसन्ना, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमाल, दुश्मंथा चमीरा, विश्वा फर्नादो, अकीला धनंजय और जेफरी वंडेर्से। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल