1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंटरनेश्नल क्रिकेट में 1 साल तक गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे मर्लोन सैमुअल्स

इंटरनेश्नल क्रिकेट में 1 साल तक गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे मर्लोन सैमुअल्स

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 14, 2015 09:00 am IST,  Updated : Dec 14, 2015 09:00 am IST

वेस्टइंडीज के आलराउंडर मर्लोन सैमुअल्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से 12 महीने के लिये बैन किया गया है।

marlon samuels- India TV Hindi
marlon samuels

दुबई: वेस्टइंडीज के आलराउंडर मर्लोन सैमुअल्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से 12 महीने के लिये बैन किया गया है। इस महीने के शुरू में ब्रिस्बेन में उनके एक्शन की स्वतंत्र जांच के बाद यह फैसला किया गया। 34 वर्षीय खिलाड़ी के गेंदबाजी एक्शन को लेकर वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच गाले में 14 से 17 अक्तूबर के बीच खेले गये पहले टेस्ट मैच के दौरान सवाल उठाये गये थे।

ICC के बयान के अनुसार मैच अधिकारियों ने सैमुअल्स के एक्शन की रिपोर्ट की जिसके बाद आईसीसी नियमों के अनुसार ब्रिस्बेन में आईसीसी से मान्यता प्राप्त परीक्षण केंद्र में उनकी स्वतंत्र जांच की गयी। जांच से पता चला कि गेंदबाजी करते समय उनकी कोहनी 15 डिग्री के तय मानक से अधिक मुड़ती है।

सैमुअल्स पर इससे पहले दिसंबर 2013 में तेज गेंदबाजी करने से रोक दिया गया था। दो साल में दूसरी बार रिपोर्ट किये जाने और स्वतंत्र जांच में नाकाम रहने के कारण उन पर स्वत: ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12 महीने तक गेंदबाजी नहीं करने की रोक लग गयी। सैमुअल्स स्वतंत्र जांच के किसी प्रक्रियागत पहलू को लेकर अपील कर सकते हैं हालांकि वह एक साल के निलंबन के बाद ही अपने गेंदबाजी एक्शन का फिर से आकलन करने के लिये आईसीसी से संपर्क कर पाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल