1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 WORLD CUP : मार्टिन गुप्टिल ने रचा इतिहास, कोहली के इस खास क्लब में हुए शामिल

T20 WORLD CUP : मार्टिन गुप्टिल ने रचा इतिहास, कोहली के इस खास क्लब में हुए शामिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 03, 2021 04:02 pm IST,  Updated : Nov 03, 2021 04:37 pm IST

ICC T20 वर्ल्ड कप 2021 के 32वें मुकाबले में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 24 रन बनाने के साथ ही T20I क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर लिए।

T20 WORLD CUP : मार्टिन गुप्टिल...- India TV Hindi
T20 WORLD CUP : मार्टिन गुप्टिल ने रचा इतिहास, कोहली के इस खास क्लब में हुए शामिल Image Source : GETTY

ICC T20 वर्ल्ड कप 2021 के 32वें मुकाबले में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ  24 रन बनाने के साथ ही T20I क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर लिए। इस तरह मार्टिन गुप्टिल भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद T20I क्रिकेट में 3 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए।

गुप्टिल ने 105वें मैच की 101वीं पारी में छक्का जड़ते हुए ये बड़ा मुकाम हासिल किया जबकि कोहली ने 81वीं पारी में ये उपलब्धि अपने नाम की थी। बता दें, मार्टिन गुप्टिल के नाम T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। गुप्टिल के नाम क्रिकेट इस सबसे छोटे फॉर्मेट में 148 छक्के दर्ज हैं। 

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में कोहली पहले नंबर पर हैं। कोहली के नाम 92 मैचों में 3225 दर्ज हैं। गुप्टिल दूसरे नंबर पर जबकि रोहित शर्मा 113 मैचों में 2878 के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं। चौथे स्थान पर आयरलैंड के पाल स्टर्लिंग (2570) और 5वें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच (2554) हैं।

इस मैच में गुप्टिल ने 3 छक्के जड़ने के साथ ही T20I क्रिकेट में 150 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गुप्टिल पहले खिलाड़ी है जिन्होंने इस फॉर्मेट में 150 छक्के लगाने का कारनामा किया है। इस मामले में दूसरे नंबर पर 134 छक्कों के साथ रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं।

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल