1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धीमे ओवर रेट के लिए मशरफे मोर्तजा एक मैच के लिए सस्पेंड

धीमे ओवर रेट के लिए मशरफे मोर्तजा एक मैच के लिए सस्पेंड

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 02, 2017 07:00 pm IST,  Updated : Apr 02, 2017 07:00 pm IST

बांग्लादेश के वनडे कप्तान मशरफे मोर्तजा को शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए रविवार को एक मैच में लिए सस्पेंड कर दिया गया और मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

Mashrafe Mortaza | Getty Images- India TV Hindi
Mashrafe Mortaza | Getty Images

दुबई: बांग्लादेश के वनडे कप्तान मशरफे मोर्तजा को शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए रविवार को एक मैच में लिए सस्पेंड कर दिया गया और मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

IIC की प्रेस रिलीज के मुताबिक, मोर्तजा के टीम के साथियों पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके थे। मुर्तजा को इससे पहले 26 दिसंबर 2016 को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान भी ओवर गति से जुड़े नियम के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। मौजूदा अपराध मोर्तजा का 12 महीने के समय में ओवर गति से जुड़ा दूसरा अपराध है जिसके कारण उन्हें निलंबित किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

इस निलंबन के कारण मोर्तजा टीम के साथ अगले वनडे इंटरनेशनल मैच में नहीं खेल पाएंगे जो मई में आयरलैंड में तीन देशों के टूर्नामेंट में होना है। यह सजा ICC मैच रेफरी के एलीट पैनल के ऐंडी पाइक्राफ्ट ने दी जबकि आरोप मैदानी अंपायरों माइकल गफ और रूचिरा पलियागुरूगे तथा तीसरे अंपायर एस रवि और चौथे अंपायर रनमोरे मार्टिनेज ने लगाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल