1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India Vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

India Vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 17, 2016 08:35 am IST,  Updated : Jan 17, 2016 09:55 am IST

मेलबर्न: वनडे सीरीज के तीसरी मुकाबले में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने है। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इससे पहले

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया ने भारत के साथ रविवार को जारी तीसरे एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पांच मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 2-0 से आगे है। उसने पर्थ और ब्रिस्बेन में जीत हासिल की थीष्।

इस मैच के लिए भारत ने दो बदलाव किए हैं। गुरकीरत सिंह मान और ऋषि धवन को पहली बार अंतिम एकादश में शामिल किया गया। दोनों एकदिवसीय मैचों में पदार्पण कर रहे हैं।

रविचंद्रन अश्विन और मनीष पांडेय को बाहर रखा गया है।

दूसरी ओर आस्ट्रेलिया ने जोएल पेरिस की जगह मिशेल मार्श को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

इससे पहले ब्रिस्बेन में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में  रोहित शर्मा के शतक की मदद से भारत ने एक बार फिर विशाल स्कोर बनाया था, लेकिन गेंदबाज फिर नाकाम रहे। पहले मैच की कहानी हूबहू दोहराते हुए ऑस्ट्रेलिया ने उसे सात विकेट से मात देकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

वहीं, आज खेले जा रहे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जॉन हेस्टिंग्स को टीम में बनाए रखा और जोश हेजलवुड को टीम से बाहर रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया को एक के बाद एक घर में छह टेस्ट खेलने हैं और इसी कारण उन्हें आराम दिया गया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि भारत के साथ जारी मौजूदा सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। सीरीज के शुरुआती दो मैचों को जीतकर ऑस्ट्रेलिया 2-0 की बढ़त बना चुका है। तीसरा मैच जीतते ही सीरीज उसके नाम हो जाएगी।

टीमें :

आस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), शॉन मार्श, एरॉन फिंच, जॉर्ज बेली, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जॉन हेस्टिंग्स, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), जेम्स फॉल्कनर, स्कॉट बोलैंड।

भारत : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), गुरकीरत मान, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, बारिंदर सरन, इशांत शर्मा, ऋषि धवन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल