1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मेलबर्न T-20 LIVE: 27 रन से जीती टीम इंडिया, टी-20 सीरीज पर कब्जा

मेलबर्न T-20 LIVE: 27 रन से जीती टीम इंडिया, टी-20 सीरीज पर कब्जा

 Written By: IANS
 Published : Jan 29, 2016 02:06 pm IST,  Updated : Jan 29, 2016 05:39 pm IST

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने भी टीम को सधी हुई शुरुआत दी है।

india- India TV Hindi
india

मेलबर्न: टीम इंडिया ने सीरीज का दूसरा टी-20 मैच जीतकर सीरीज भी अपने नाम कर ली। टीम इंडिया के 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सधी हुई शुरुआत की, लेेकिन 10 ओवर के बाद टीम ने लड़खड़ाना शुरु कर दिया और वो आखिर ओवर तक 8 विकेट खोकर सिर्फ 157 रन ही बना सकी। इससे पहले टीम इंडिया ने धांसू शुरुआत करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 184 रन बनाए। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इस जीत के बाद भारत तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। आपको बता दें कि भारत ने एडिलेड में खेले गए पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 37 रनों से हराया था। भारत को हालांकि इससे पहले खेले गए पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 1-4 की शर्मनाक हार मिली थी।

इस मैच में आस्ट्रेलिया के लिए तीन खिलाड़ी टी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया। ये खिलाड़ी हैं-नेथन लॉयन, एंड्रयू टाइ और स्कॉट बोलैंड। ग्लेन मैक्सवेल और जॉन हेस्टिंग्स को अंतिम एकादश में जगह मिली

भारतीय टीम अपरिवर्तित है।

टीमें:

आस्ट्रेलिया: शॉन मार्श, एरॉन फिंच (कप्तान), क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, शेन वॉटसन, जेम्स फॉल्कनर, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), जॉन हेस्टिंग्स, नेथन लॉयन, एंड्रयू टाइ और स्कॉट बोलैंड।

भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो-

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल