1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मेलबर्न T-20: सीरीज़ में जीत पक्की करने उतरेगा भारत

मेलबर्न T-20: सीरीज़ में जीत पक्की करने उतरेगा भारत

 Written By: IANS
 Published : Jan 29, 2016 10:31 am IST,  Updated : Jan 29, 2016 10:31 am IST

तीन मैचों की T-20 सीरीज़ में आस्ट्रेलिया पर 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को जब मेलबर्न क्रिकेट मैदान सीरीज़ का दूसरा मैच खेलने उतरेगी तो उसका उद्देश्य जीत हासिल कर सीरीज़ अपने नाम करने की रहेगी।

india vs australia t20- India TV Hindi
india vs australia t20

मेलबर्न: तीन मैचों की T-20 सीरीज़ में आस्ट्रेलिया पर 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को जब मेलबर्न क्रिकेट मैदान सीरीज़ का दूसरा मैच खेलने उतरेगी तो उसका उद्देश्य जीत हासिल कर सीरीज़ अपने नाम करने की रहेगी। भारत ने एडिलेड में खेले गए पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 37 रनों से हराया।

भारत को हालांकि इससे पहले खेले गए 5 मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 1-4 की शर्मनाक हार मिली थी। एडिलेड में भारत ने तीन विकेट पर 188 रन बनाने के बाद मेजबान टीम को 151 रनों पर ढेर कर दिया था। बल्लेबाजी में भारत के लिए विराट कोहली (नाबाद 90) चमके थे और गेंदबाजी में किशोर जसप्रीत बूमराह और रवींद्र जडेजा ने उम्दा प्रदर्शन किया था।

भारत को एक बार फिर अपने शीर्ष क्रम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा बेहतरीन फार्म में हैं और मेलबर्न में भी उनसे काफी उम्मीदें रहेंगी। टीम में वापस लाए गए सुरेश रैना और युवराज सिंह से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी, खासकर अब तक आस्ट्रेलिया की बल्लेाबाजी के अनुकूल पिचों को देखते हुए उनसे तेज गति से रन की अपेक्षा रहेगी।

एकदिवसीय श्रृंखला में जहां भारतीय गेंदबाजी सर्वाधिक चिंता की बात बनकर उभरी, वहीं एडिलेड T-20 में दो युवा तेज गेंदबाजों के साहसी प्रदर्शन ने टीम की चिंता थोड़ी तो जरूर कम कर दी है।

टीमें (सम्भावित):

आस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, क्रिस लियोन, ट्रेविस हेड, शेन वाटसन, जेम्स फॉल्कनर, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), जॉन हेस्टिंग्स, नाथन लॉयन, कैमरन वॉयस, शॉन टेट।

भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल