
david warner
वॉर्नर को वार्निंग मिलने के पहले विदा करो
दूसरे बच्चे के पिता बनने के बाद विस्फोटक बल्लेबाज़ डेविड वार्नर लौट आए हैं। वह आतिशी शुरुआत से किसी भी टीम की लय को तहस नहस करने की क्षमता रखते हैं। कैनबरा और सिडनी वनडे में उन्होंने 93 और 122 रन बनाए थे। पहले टी20 में उनका न चलना भी ऑस्ट्रेलिया की हार का एक कारण रहा था। इस मैच में वह 17 रन ही बना पाए थे। विस्फोटक शुरुआत के अभाव में कंगारु बिखर गए और मैच हार गए।