
batting at nets
बल्लेबाज़ी का जलवा जारी रखना होगा
ऑस्ट्रेलिया-दौरे पर अब तक खेले गए 6 मैचों में भारतीय बल्लेबाज़ी शानदार रही है। बल्लेबाज़ों की मदद से टीम इंडिया हर मैच में बड़ा स्कोर करने में कामयाब रही है। अगर दूसरे टी-20 में भी वह बड़ा स्कोर करने में कामयाब रही तो ज़ाहिर है गेंदबाज़ों का काम आसान हो जाएगा। पिछले मैच में पहली बार भारतीय गेंदबाज़ों ने ऑस्ट्रेलिया के पूरे 10 विकेट लिए यानी गेंदबाज़ भी रंग में आ चुके हैं।