1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एमसीए महाराष्ट्र से IPL मैच बाहर करने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में

एमसीए महाराष्ट्र से IPL मैच बाहर करने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 22, 2016 01:56 pm IST,  Updated : Apr 22, 2016 01:56 pm IST

नयी दिल्ली: मुंबई क्रिकेट संघ :एमसीए: ने आज बाम्बे उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रूख किया जिसमें आईपीएल के मैच महाराष्ट्र के बाहर कराने का निर्देश दिया गया था। वरिष्ठ

Maharashtra Cricket Association stadium- India TV Hindi
Maharashtra Cricket Association stadium

नयी दिल्ली: मुंबई क्रिकेट संघ :एमसीए: ने आज बाम्बे उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रूख किया जिसमें आईपीएल के मैच महाराष्ट्र के बाहर कराने का निर्देश दिया गया था। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और शिव कीर्ति की पीठ के समक्ष इस याचिका का उल्लेख किया, जिन्होंने इसकी सुनवाई की तारीख 25 अप्रैल तय की।

क्रिकेट संघ ने अपनी याचिका में कहा कि वह क्रिकेट की पिचों के लिये पीने योग्य पानी का इस्तेमाल नहीं करेगा बल्कि सीवेज के पानी को साफ करके इस्तेमाल किया जायेगा।। बाम्बे उच्च न्यायालय ने 13 अप्रैल को आदेश दिया था कि महाराष्ट्र में गंभीर सूखे को देखते हुए 30 अप्रैल के बाद राज्य में होने वाले सारे आईपीएल मैच अन्य राज्य में आयोजित कराये जायें। इस आदेश के मुताबिक 29 मई को मुंबई में होने वाले फाइनल सहित 13 मैच महाराष्ट्र में नहीं खेले जा सकते। उच्च न्यायालय का आदेश बीसीसीआई के उस आश्वासन के बावजूद आया कि मुंबई और पुणे आईपीएल फ्रेंचाइजी ने मुख्यमंत्री सूखा राहत कोष में पांच करोड़ रूपये के योगदान करने पर राज़ी हो गई हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।