1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खुश हूं, भारत, आस्ट्रेलिया ने डीआरएस विवाद सुलझा लिया : क्लॉर्क

खुश हूं, भारत, आस्ट्रेलिया ने डीआरएस विवाद सुलझा लिया : क्लॉर्क

 Written By: IANS
 Published : Mar 14, 2017 10:34 pm IST,  Updated : Mar 14, 2017 10:34 pm IST

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लॉर्क ने मंगलवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट आस्ट्रेलिया (CA) के बीच निर्णय समीक्षा प्रणाली (DRS) को लेकर उठे विवाद को सुलझा लिए जाने से खुश हैं।

Clark- India TV Hindi
Clark

कोलकाता: आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लॉर्क ने मंगलवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट आस्ट्रेलिया (CA) के बीच निर्णय समीक्षा प्रणाली (DRS) को लेकर उठे विवाद को सुलझा लिए जाने से खुश हैं। क्लॉर्क ने कहा कि यह फैसला खेल के लिए अच्छा है।

उल्लेखनीय है कि बेंगलुरू में समाप्त दूसरे टेस्ट मैच के दौरान डीआरएस को लेकर मैदान के अंदर और बाहर खिलाड़ियों के व्यवहार के लिए कई घटनाएं हुई थीं। मैदान के अंदर जहां छींटाकशी का दौर जारी था, वहीं मैदान के बाहर आरोप-प्रत्यारोप जारी रहे।

बीसीसीआई ने इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज की। हालांकि, दोनों बोर्डो के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक के बाद बीसीसीआई ने इस शिकायत को वापस ले लिया और इस विवाद को समाप्त करने का फैसला भी किया।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ एक बातचीत में क्लॉर्क ने कहा, "पिछले टेस्ट मैच में जो भी हुआ, वो समय अब चला गया। अब रांची में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच महत्वपूर्ण है। मैं जानता हूं कि फैसला किसने लिया है और मेरा मानना है कि बीसीसीआई ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया के साथ संपर्क किया था।"

क्लॉर्क ने कहा कि खेल को जारी रखना अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह टेस्ट श्रृंखला रोमांचक हो गई है। दोनों टीमें कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रही हैं और क्रिकेट के लिए दोनों बोर्डो की ओर से लिया गया फैसला अच्छा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल