1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान का दावा ऑस्ट्रेलिया ने ऐशज के दौरान भी की बॉल टेंपरिंग

इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान का दावा ऑस्ट्रेलिया ने ऐशज के दौरान भी की बॉल टेंपरिंग

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 27, 2018 04:24 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 04:24 pm IST

स्मिथ ने कहा था कि यह पहला अवसर था जबकि उनकी कप्तानी में ऐसा हुआ।

स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट- India TV Hindi
स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट

लंदन: इंग्लैंड के पूर्व माइकल वॉन ने कहा कि उन्हें पक्का विश्वास है कि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल की टेस्ट सीरीज के दौरान गेंद से छेड़छाड़ की थी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने की योजना में शामिल होने के लिये आईसीसी ने एक मैच के लिये निलंबित कर रखा है। 

स्मिथ ने कहा था कि यह पहला अवसर था जबकि उनकी कप्तानी में ऐसा हुआ लेकिन 2005 में एशेज जीत के दौरान इंग्लैंड के कप्तान रहे वॉन का मानना है कि ऐसा पिछले कुछ समय से चल रहा है। वॉन ने कहा,‘‘मैं नहीं मान सकता कि ऐसा पहले नहीं हुआ था। मैंने देखा कि बहुत अधिक क्षेत्ररक्षकों ने बहुत अधिक पट्टियां बांध रखी थी विशेषकर एशेज श्रृंखला के दौरान। वे मिड आफ, मिड आन पर खड़े रहते थे। आप उनका नाम नहीं लेना चाहते लेकिन वे जानते हैं कि वे कौन हैं।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘मुझे पक्का विश्वास है कि एशेज श्रृंखला के दौरान भी ऐसा हो रहा था। लेकिन इंग्लैंड की 4-0 से हार का कारण यह नहीं है। इंग्लैंड तब भी यह श्रृंखला गंवाता।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल