1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. माइकल वॉन ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टेस्ट रैंकिंग पर सवाले उठाते हुए कह दी यह बात

माइकल वॉन ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टेस्ट रैंकिंग पर सवाले उठाते हुए कह दी यह बात

 Reported By: IANS
 Published : Dec 25, 2019 08:06 pm IST,  Updated : Dec 25, 2019 08:06 pm IST

माइकल वॉन का मानना है कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और इसलिए इन दोनों की खेल के लंबे प्रारूप में दूसरी और चौथी रैंकिंग जायज नहीं है।

Michael Vaughan, England, New Zealand, ICC Test Ranking- India TV Hindi
Michael Vaughan said this while raising questions on the Test rankings of England and New Zealand Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और इसलिए इन दोनों की खेल के लंबे प्रारूप में दूसरी और चौथी रैंकिंग जायज नहीं है। इंग्लैंड की कप्तानी कर चुके इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के हवाले से अंग्रेजी अखबार द सिडनी मॉर्निग हेराल्ड ने लिखा है, "मैं आईसीसी की रैंकिंग को लेकर बेहद सही सोचता हूं। मुझे लगता है कि यह एकदम कचरा है।"

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि न्यूजीलैंड ने बीते दो साल में कितनी सीरीज जीती है कि वह नंबर-2 पर काबिज है। वहीं इंग्लैंड के लिए तीसरा (अब चौथा) स्थान कैसे सही है। इंग्लैंड ने बीते चार साल में टेस्ट मैच में खासकर विदेशों में काफी संघर्ष किया है।"

उन्होंने कहा, "इंग्लैंड ने घर में सीरीज जीती हैं। उन्होंने हाल ही में घर में भी एशेज सीरीज ड्रॉ खेली है, उन्होंने सिर्फ आयरलैंड को हराया है। मुझे लगता है कि रैंकिंग थोड़ी बहुत कन्फ्यूज करने वाली है। मेरी नजर में निश्चित तौर पर न्यूजीलैंड नंबर-2 टीम नहीं है। मुझे लगता है कि टेस्ट मैचों में आस्ट्रेलिया ज्यादा बेहतर टीम है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल