1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मीरपुर वनडे: बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 34 रनों से हराया

मीरपुर वनडे: बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 34 रनों से हराया

 Written By: IANS
 Published : Oct 10, 2016 12:52 pm IST,  Updated : Oct 10, 2016 12:52 pm IST

मीरपुर: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने शेरे बांग्ला नैशनल स्टेडियम में रविवार को हुए दूसरे वनडे इंटरनैशनल मैच में इंग्लैंड को 34 रनों से हरा दिया। बांग्लादेश ने 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी

Bangladeshi players celebrate their victory over England- India TV Hindi
Bangladeshi players celebrate their victory over England

मीरपुर: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने शेरे बांग्ला नैशनल स्टेडियम में रविवार को हुए दूसरे वनडे इंटरनैशनल मैच में इंग्लैंड को 34 रनों से हरा दिया। बांग्लादेश ने 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पारी 44.4 ओवरों में 204 रनों पर समेट दी। कप्तान मशरफे मुर्तजा बांग्लादेश की जीत के नायक रहे। मुर्तजा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज-तर्रार पारी खेलकर बांग्लादेश को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और उसके बाद इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों को पविलियन की राह दिखाकर उनकी पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई।

इंग्लैंड के पिछले प्रदर्शनों को देखते हुए 239 रनों के लक्ष्य को चुनौतीपूर्ण तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन 10 ओवरों के अंदर 26 रन तक पहुंचते-पहुंचते चार विकेट गंवाने के बाद जरूर यह सामान्य सा स्कोर चुनौतीपूर्ण लगने लगा था। मुर्तजा ने दोनों सलामी बल्लेबाजों जेसन रॉय (13) और जेम्स विंस (5) को आउट कर बांग्लादेश को शुरुआती सफलता दिलाई। इस बीच शाकिब अल हसन ने बेन डकेट को शून्य के निजी योग पर पविलियन की राह दिखाई। बेन स्टोक्स भी संघर्ष करते नजर आए और खाता खोले बगैर मुर्तजा का तीसरा शिकार हो पविलियन लौटे।

इसके बाद जॉनी बेयरस्टो (35) को कप्तान जोस बटलर (57) का साथ मिला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 79 रन जोड़े और इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। तस्कीन अहमद ने यहां बेयरस्टो के रूप में इंग्लैंड को एक और झटका दे दिया। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने यहां जबरदस्त वापसी की और इंग्लैंड को संभलने का मौका दिए बगैर मोइन अली (3) और क्रिस वोक्स (7) के विकेट चटका डाले। तस्कीन अहमद ने 57 गेंदों पर सात चौकों के साथ अर्धशतक बनाकर जमे हुए बटलर को आउट कर इंग्लैंड को करारा झटका दे दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।

ODI