1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मीरपुर टेस्ट: बांग्लादेश की इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत

मीरपुर टेस्ट: बांग्लादेश की इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 30, 2016 04:46 pm IST,  Updated : Oct 30, 2016 05:38 pm IST

मीरपुर: बांग्लादेश ने आज यहां दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन में न सिर्फ़ इंग्लैंड को 106 रन से हरा दिया बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट में एक नया इतिहास जोड़ दिया। बांग्लादेश ने पहली

Shakib Al Hassan- India TV Hindi
Shakib Al Hassan

मीरपुर: बांग्लादेश ने आज यहां दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन में न सिर्फ़ इंग्लैंड को 106 रन से हरा दिया बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट में एक नया इतिहास जोड़ दिया। बांग्लादेश ने पहली बार टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराया है। इस जीत के साथ ही टेस्ट सिरीज़ 1-1 से ड्रा हो गई। बांग्लादेश 2000 से टेस्ट मैच खेल रहा है और टेस्ट में ये उसकी आठवी जीत है। बांग्लादेश को टेस्ट में आखिरी जीत जिम्बाब्वे के खिलाफ नवंबर, 2014 में मिली थी और पिछले 15 महीनों से उसने कोई टेस्ट मैच भी नहीं खेला था।

मैच में 12 विकेट हासिल करने वाले मेहदी को मैन ऑफ मैच और मैन ऑफ द सीरीज दोनों अवार्ड मिले। मेहदी दुनिया के ऐसे छठे गेंदबाज हो गए जिन्होंने करियर के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में तीन बार पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया।

बांग्लादेश ने मैच के फाइनल सैशन में दस विकेट लिए। मैच के हीरो रहे मेहदी हसन मिराज जिन्होंने दूसरी पारी में भी छह विकेट लिए। मेहदी के अलावा शाकिब अल हसन ने भी शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट लिए। 

इंग्लैंड को जीत के लिए 273 रन बनाने थे और उसकी शुरुआत बहुत अच्छी रही। कप्तान कुक ने डकेट के साथ मिलकर बग़ैर किसी नुकसान के पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े लेकिन डकेट (56) के आउट होते ही इंग्लैंड की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। 

डकेट के पवेलियन लौटने के बाद अगले ही ओवर में शाकिब अल हसन ने जोए रूट (1) को पवेलियन की राह दिखा दी। गैरी बालांस (5) अभी कप्तान कुक के साथ क्रीज पर जमते कि मेहदी ने एक ही ओवर में उन्हें और मोइन अली को चलता कर इंग्लैंड को बैकफुट पर ला दिया।

मोइन तो खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान कुक भी मेहदी के अगले ओवर में मोमिनुल हक को कैच थमा बैठे। मेहदी का कहर यहीं नहीं रुका। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो (3) के रूप में 139 के स्कोर पर इंग्लैंड को छठा झटका दे दिया।

बेन स्टोक्स (25) और क्रिस वोक्स (9) ने थोड़ा संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन उनका संघर्ष पांच ओवर ही टिक सका। अब बारी शाकिब अल हसन की थी। पारी का 43वां ओवर लेकर आए शाकिब ने इसी ओवर में स्टोक्स, आदिल राशिद और जफर अंसारी को पवेलियन की राह दिखा इंग्लैंड को हार की ओर धकेल दिया।

इंग्लैंड 43 ओवर में 161 रन पर नौ विकेट गंवा चुका था और जीत के लिए बांग्लादेश को एकमात्र विकेट की दरकार थी। मेहदी ने यह विकेट चटकाने में देर नहीं लगाई और स्टुअर्ट फिन को खाता खोलने का मौका दिए बगैर इंग्लैंड की पारी समेट दी।

कुक का साथ कोई कोई भी बल्लेबाज़ नही दे सका और कप्तान भी 127 के स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने 59 नर बनाए। कुक, डकेट और बेन स्टोक्स (25) के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ डबल डिजिट तक नहीं पहुंच पाया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।