1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिस्बाह ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए किया आवेदन

मिस्बाह ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए किया आवेदन

 Reported By: IANS
 Published : Aug 26, 2019 07:40 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 07:40 pm IST

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी ने सोमवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी।

Misbah Ul Haq, Former Pakistan Captain- India TV Hindi
Misbah Ul Haq, Former Pakistan Captain Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की क्रिकेट समिति से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवदेन किया है। 

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी ने सोमवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी। मिस्बाह ने पीसीबी के निदेशक (अंतर्राष्ट्रीय) जाकिर खान को इस्तीफा देने के अपने फैसले से अवगत कराया और इसके बाद उन्होंने सीनियर क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया।

पीसीबी ने मिस्बाह के हवाले से लिखा, "मैं मुख्य कोच पद के लिए आवेदन कर रहा हूं और मैं इस चीज से पूरी तरह से अवगत हूं कि मुझे कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। मैं जानता हूं कि इस चुनौतीपूर्ण काम के लिए काफी अच्छे प्रशिक्षित लोगों ने भी आवेदन किया है।" 

मिस्बाह ने इससे पहले इन चर्चाओं का खंडन किया था कि वह राष्ट्रीय टीम के अगले मुख्य कोच बनने की दौड़ में हैं। पूर्व कप्तान ने कहा था कि उन्होंने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल