1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व कप्तान इंजमाम इस वजह से कर रहे हैं मिसबाह उल हक की आलोचना

पूर्व कप्तान इंजमाम इस वजह से कर रहे हैं मिसबाह उल हक की आलोचना

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2020 04:39 pm IST,  Updated : Aug 31, 2020 04:39 pm IST

इंग्लैंड का स्कोर जब बिना किसी नुकसान के 65 रन था तब मिस्बाह अपना एक हाथ चेहरे और सिर पर रख कर निराश दिख रहे थे। इंजमाम ने कहा कि जब टीम मैदान में संघर्ष कर रही होती है तब इस तरह की प्रतिक्रियाएं टीम को नकारात्मक संदेश देती हैं। 

inzamam, inzamam ul haq, misbah, misbah ul haq, pakistan cricket team, pakistan cricket news, cricke- India TV Hindi
Misbah ul haq Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मुख्य कोच और चयनकर्ता मिस्बाह-उल-हक की नकारात्मक हाव भाव दिखाने के लिये आलोचना की। इंग्लैड ने जीत के मिले 196 रन के लक्ष्य को पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। 

इंग्लैंड का स्कोर जब बिना किसी नुकसान के 65 रन था तब मिस्बाह अपना एक हाथ चेहरे और सिर पर रख कर निराश दिख रहे थे। इंजमाम ने कहा कि जब टीम मैदान में संघर्ष कर रही होती है तब इस तरह की प्रतिक्रियाएं टीम को नकारात्मक संदेश देती हैं। 

यह भी पढ़ें- ...जब कुलदीप यादव की भविष्यवाणी हो गई थी सच, किया था यह बड़ा कारनामा

 

इंजमाम ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा,‘‘ इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर के दौरान, जब पाकिस्तान अपने पावरप्ले के ओवरों की गेंदबाजी कर रहा था और 40-45 रन बना चुके थे तब टेलीविजन पर मिस्बाह दिखे जिन्होंने अपना सिर पकड़ रखा था और वे निराश दिख रहे थे। उन्हें देख कर लग रहा था कि काफी बुरा हुआ है। 

उन्होंने कहा, ‘‘ अभी दूसरी टीम को 155-160 रन और बनाने है, ऐसे में मैच किसी के पक्ष में भी जा सकता है लेकिन आप ऐसा संदेश दे रहे है जैसे आपने कुछ गलत कर दिया है।’’ 

यह भी पढ़ें- कैसे धोनी की रणनीति ने की थी कोहली को फॉर्म में लाने में मदद, विंडीज के खिलाड़ी ने किया खुलासा!

उन्होंने कहा, ‘‘ आप मैच के बाद ठीक तरह से चर्चा कर सकते हैं लेकिन मैच के दौरान ऐसी प्रतिक्रिया देने का टीम पर बुरा असर पड सकता है।’’

इंजमाम ने कहा कि मैच की स्थिति चाहे जैसी भी हो ‘सकारात्मक प्रतिकिया’ देना जरूरी है। पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 से ज्यादा रन बनाने वाले इंजमाम ने कहा कि पूर्व कोच मिकी अर्थर भी ऐसे ही प्रतिक्रिया देते थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल