1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम के प्रदर्शन से निराश मिस्बाह-उल-हक ने दिए संन्यास के संकेत

टीम के प्रदर्शन से निराश मिस्बाह-उल-हक ने दिए संन्यास के संकेत

 Written By: IANS
 Published : Dec 31, 2016 02:33 pm IST,  Updated : Dec 31, 2016 02:33 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक निराश हैं। उन्होंने इस हार के बाद ऐसे संकेत दिए हैं कि वह सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

Misbah Ul Haq | Getty Images- India TV Hindi
Misbah Ul Haq | Getty Images

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक निराश हैं। उन्होंने इस हार के बाद ऐसे संकेत दिए हैं कि वह सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में शुक्रवार को पाकिस्तान को पारी और 18 रनों से हराकर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हार की उम्मीद नहीं थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने अपने संन्यास लेने के बारे में विचार करने की बात कही। इसकी वजह उन्होंने पिछले कुछ मैचों में रन न बनाना बताई। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने मिस्बाह के हवाले से लिखा, ‘मुझे इसके बारे में सोचना होगा। मेरा मानना है कि अगर मैं टीम में अपना योगदान नहीं दे सकता तो मेरे टीम में रहने का कोई मतलब नहीं है। यह ऐसा समय है जब मुझे इसके बारे में सोचना चाहिए, आने वाले मैच से पहले ही।’

पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट कप्तान मिस्बाह ने कहा, ‘आने वाले दिनों में मैं इस बारे में सोचूंगा और फिर तय करूंगा कि क्या करना है। टीम में रहने और कुछ न करने का कोई अर्थ नहीं है। मैंने सिडनी के बारे में अभी तक कुछ नहीं सोचा है।’ मिस्बाह के संन्यास की चर्चा काफी पहले से थी। वह भी इसके बारे में लंबे समय से सोच रहे थे। मिस्बाह ने कहा, ‘मैं अपने संन्यास के बारे में लंबे समय से सोच रहा हूं। मैं दुबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेल रहा था, तब से मेरे दिमाग में यह बात चल रह थी।’

उन्होंने कहा, ‘मैं तब सोच रहा था कि भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज खेल कर मैं अलविदा कह दूंगा।’ राजीनितक कारणों से हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज नहीं हो सकी। मिस्बाह ने कहा, ‘इसके बाद हमारे सामने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे थे, इसलिए मैंने सोचा कि यह सही समय नहीं है। मैं पिछले 6-7 साल से टीम के साथ हूं और लगातार टीम के भले के लिए काम कर रहा हूं, इसलिए मैं रुका रहा।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।